World Boxing Championship में भारत के चार मेडल पक्के, नीतू-लवलीना सहित इन खिलाड़ियों ने जगाई उम्मीद
World Boxing Championship 2023: तीसरी बार महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारतीय महिला बॉक्सर्स ने इस चैंपियनशिप में देश के लिए चार मेडल पक्के कर दिए हैं।

World Boxing Championship 2023: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के भारतीय महिला बॉक्सरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा भारत में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। भारत की ओर से निकहत जरीन, नीतू गंघास, स्वीटी बूरा और लवलीना ने मेडल पक्का कर लिया है। यह चारों खिलाड़ियों इस साल महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कोई न कोई मेडल अपने नाम करने में जरूर कामयाब रहेंगी।
भारत के लिए चार मेडल पक्के
नई दिल्ली में चल रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशीप में भारत की झोली में चार मेडल पक्के हो गए हैं। लवलीना बोरगोहाइन, नीतू घणघस, निकहत जरीन और स्वीटी बूरा ने अपने शानदार खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है। ये सभी खिलाड़ी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। इन सभी खिलाड़ियों से भारत को फाइनल में जाकर गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद होगी।
जानिए कैसा रहा है खिलाड़ियों का प्रदर्शन
मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नीतू गंघास ने 48 किलोग्राम वर्ग में जापान की माडोका वाडा को हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की अलुआ बालकीबेकोवा से होगा। इसके अलावा लवलीना बोरगोहाइन ने 75 किलोग्राम वर्ग में मोजांबीक की रेडी ग्रामेन को 5-0 से हराने का काम किया। वहीं निकहत जरीन ने थाईलैंड की छूथामेत रक्सत को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मारने का काम किया। जबकि स्वीटी बूरा ने बेलारुस की विक्टोरिया केबिकावा के खिलाफ 5-0 से धमाकेदार जीत की।
भारत में तीसरी बार मुक्केबाजी चैंपियनशीप का आयोजन
भारत के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना बड़ी बात है। भारत ने अब तक पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप का आयोजन नहीं किया है, लेकिन महिला बॉक्सिंग का यह भारत में तीसरा आयोजन है। इससे पहले साल 2006 और 2018 में नई दिल्ली में ही मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तीसरी बार भारत में यह टूर्नामेंट कराने पर खुशी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications