World Boxing Championship: दीपक भोरिया और निशांत देव ने जीते कांस्य पदक

दीपक भोरिया जब नॉक आउट में आये, तब पदक की उम्मीद जग गई थी। उन्होंने 11 साल की उम्र में मुक्केबाजी शुरू की थी।

Deepak Bhoria

Deepak Bhoria wins bronze: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत के दीपक भोरिया ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने 51 किलोग्राम भार वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। दीपक ने उज्बेकिस्तान में हुई प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीता। शुक्रवार को यह स्पर्धा समाप्त हो गई। उन्होंने करीबी मुकाबले में बिलाल बेन्नमा के खिलाफ हार गए। निशांत देव ने भी 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुकाबला रिव्यू में गया था और वहां फ़्रांस के मुक्केबाज ने बाजी मार ली। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद हमसुद्दीन ने ब्रोंज हासिल किया। दीपक ने जब नॉक आउट चरण में प्रवेश किया था, उसी समय ऐसा लग रहा था कि वह कुछ कमाल करेंगे और मेडल जीतेंगे।

दीपक ने अपने चाचा के कहने पर मुक्केबाजी में हाथ आजमाया था। वह 11 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी करने लगे थे। इस सफर में दीपक ने कई उतार-चढ़ाव देखे। एक समय ऐसा भी आया था जब दीपक को खराब आर्थिक स्थिति के कारण बॉक्सिंग छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता हासिल की।

उनके करियर में 2016 का साल शानदार रहा। मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप जॉइन करने के बाद उनको पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान में भी दाखिला मिला। यहां आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद दीपक के करियर का ग्राफ भी ऊपर गया। उन्होंने 2018 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता। 2019 में मैकरन को से उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+