Neeraj Chopra: राष्ट्रपति मुर्मू ने नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई, युवाओं को लेकर कही ये बात

World Athletics Championships 2023: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 25 साल के स्टार जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी गोल्ड जीत लिया है। नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, 'विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ी है। बुडापेस्ट में भाला फेंक फाइनल में उनका शानदार प्रदर्शन हमारे लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा।'

 Neeraj Chopra

मुर्मू ने आगे लिखा, 'यह बड़े राष्ट्रीय गौरव की बात है कि तीन भारतीय, नीरज चोपड़ा, डी.पी. मनु और किशोर जेना ने एक साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 भाला प्रतियोगिता के अंतिम दौर में प्रतिस्पर्धा की और वे शीर्ष छह में रहे। मैं उनमें से प्रत्येक को बधाई देता हूं। उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं उन्हें भविष्य में और अधिक ख्याति प्राप्त होने की शुभकामनाएं देता हूं।'

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले चोपड़ा को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने X (ट्वीटर) पर लिखा कि, 'प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।'

दो साल पहले एथलेटिक्स में देश के पहले ओलंपिक चैंपियन बनने के बाद नीरज देश के पहले विश्व चैंपियन भी बन गए। उन्होंने अपने भाले से दूसरे ही प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी नापकर देश का 40 का साल का स्वर्ण पदक का सूखा खत्म कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर की दूरी नापकर फाइनल में प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक का भी टिकट कटा लिया था।

भारतीय नीरज विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पिछली बार रजत जीतकर भी इतिहास रचा था। वह ऐसा करने वाले भी पहले भारतीय बने थे। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+