Neeraj vs Nadeem: टोक्यो में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, आमने सामने होंगे नीरज और नदीम, कहां देखें लाइव एक्शन?
World Athletics Championship 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और भारत के लिए खुशखबरी है! डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का थ्रो कर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सिर्फ नीरज ही नहीं, भारत के एक और युवा एथलीट सचिन यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने 83.67 मीटर का थ्रो किया और टॉप 12 एथलीटों में शामिल होकर भारत की उम्मीदों को दोगुना कर दिया।

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज बनाम अरशद: एक बार फिर कांटे की टक्कर
फाइनल में भारत का सामना एक बार फिर पाकिस्तान से होगा। ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 85.28 मीटर का प्रभावशाली थ्रो कर सीधे क्वालिफिकेशन हासिल किया, जिससे आज यानि 18 सितंबर को होने वाले फाइनल में एक रोमांचक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला तय हो गया है।
world athletics 2025: कड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं नीरज चोपड़ा
फाइनल मुकाबला टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में होगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:53 बजे शुरू होगा। फाइनल में नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 के चैंपियन अरशद नदीम के साथ-साथ ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (89.53 मीटर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहे) जैसे धुरंधर एथलीटों से कड़ी चुनौती मिलेगी।
world athletics 2025: मैच लाइव कहां देखें?
अगर आप इस ऐतिहासिक मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
- टेलीविजन: भारत में इस चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप Star Sports Select 1 और Star Sports Select 1 HD चैनलों पर मैच देख सकते हैं।
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications