World Archery Championship: ओजस ने भी जीता गोल्ड, तीरंदाजी में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन

Ojas Deotale wins Gold in Archery Championship: भारतीय तीरंदाजी में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत ने दो वर्ल्ड चैम्पियन एक ही दिन में दिए हैं और खास बात यह है कि महिला और पुरुष दोनों वर्ग में ऐसा हुआ है। तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग का गोल्ड मेडल ओजस देओतले ने जीता है। व्यक्तिगत कंपाउंड में उन्होंने मेडल जीता।

उनसे पहले अदिति गोपीनाथ ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था और उसी कैटेगरी की स्पर्धा में ओजस ने गोल्ड जीतकर भारतीय तीरंदाजी में नया इतिहास लिख दिया। फाइनल में ओजस ने पोलैंड के लुकास को हराते हुए गोल्ड जीता। चैम्पियनशिप बर्लिन में आयोजित की गई थी।

Ojas Deotale

ओजस और लुकास शिबिल्सकी को सनसनीखेज मुकाबले में हरा दिया। कड़े मुकाबले में ओजस ने सिर्फ एक पॉइंट के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। भारतीय निशानेबाज ने अपने निशाने सटीक और पॉइंट पर रखे और पोलैंड के निशानेबाज को हरा दिया।

ओजस ने अपना हर निशाना सही लगाया। एक निशाने के 10 अंक मिलते हैं। अगर सटीक निशाना नहीं हो, तो पॉइंट कम होते हैं। पोलैंड के निशानेबाज का एक निशाना गलत रहा और उनको 9 पॉइंट मिले। इस तरह ओजस ने सभी सही निशाने लगाते हुए 150 अंक हासिल किये और विपक्षी खिलाड़ी एक पॉइंट पीछे रहा और मुकाबला हारकर गोल्ड मेडल गंवा बैठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+