ओलंपिक पदक विजेता लवलीना वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में, स्वीटी की भी जीत

महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत का दमदार प्रदर्शन रहा है, कम से कम चार रजत पदक पक्के हो गए हैं।

Lovlina Borgohain

Women's World Boxing Championship: महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का डंका बजा है। दिल्ली में चल रही इस स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। इससे भारत का एक और रजत पदक पक्का हो गया। लवलीना ने चीन की ली कियान को सेमीफाइनल मुकाबले में हराते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली। एक और सेमीफाइनल मैच में स्वीटी बूरा ने भी जीत दर्ज कर ली और फाइनल में जगह बनाई।

लवलीना ने 75 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में चीनी मुक्केबाज पर दनादन प्रहार करते हुए वापसी करने का मौका नहीं दिया। लवलीना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए इस बाउट को एकतरफा बना दिया और 4-1 से जीत हासिल कर ली। स्वीटी ने ऑस्ट्रेलिया की एमा सू ग्रीनट्री को पराजित किया। स्वीटी ने यह बाउट 81किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुई थी। स्वीटी ने इसमें 4-3 से जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया।

भारत की तरफ से चार मुक्केबाज अलग-अलग भार वर्ग में फाइनल में जगह हासिल करने में सफल रही हैं। इसका मतलब है कि भारत के लिए कम से कम चार रजत पदक पक्के हो गए हैं। 48 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। उनके बाद निखत जरीन ने भी धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में अपना मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय मुक्केबाजों के करारे पंच इस चैम्पियनशिप में देखने को मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+