विंटर ओलंपिक में खेल से ज्यादा फ्री कंडोम की मांग, कुछ देर में साफ़ हुआ 10000 पैकेट का स्टॉक
Winter Olympics 2026: मिलान-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के आयोजकों ने शायद सोचा था कि इटली की कड़कड़ाती ठंड में एथलीट्स सिर्फ अपनी रजाई और हॉट चॉकलेट के भरोसे रहेंगे। लेकिन खेल शुरू होने के चंद दिनों के भीतर ही 'खिलाड़ी विलेज' से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया। वहां रखे गए 10,000 कंडोम के पैकेट हवा की तरह गायब हो गए।
आयोजकों के लिए यह एक बड़ा 'कैलकुलेशन फेलियर' साबित हुआ। पेरिस 2024 के समर ओलंपिक्स में करीब 3 लाख कंडोम बांटे गए थे, लेकिन विंटर ओलंपिक्स के लिए 10,000 की संख्या ऊंट के मुंह में जीरे जैसी निकली। ऐसा लगता है जैसे आयोजक भूल गए कि दुनिया के सबसे फिट और एनर्जेटिक नौजवान जब एक साथ रहते हैं, तो वहां का तापमान बाहर की बर्फ के बावजूद बढ़ने लगता है।

पिछले कुछ सालों में टोक्यो और बीजिंग जैसे ओलंपिक्स में कोविड की वजह से काफी पाबंदियां थीं। एथलीट्स को एक-दूसरे से मिलने-जुलने की मनाही थी। अब मिलान-कोर्टिना में जब वो पाबंदियां हटीं, तो एथलीट्स कंडोम लेने के लिए टूट पड़े और पैकेट्स की संख्या कम पड़ गई।
आयोजकों ने की नई व्यवस्था
कोर्टिना द'एम्पेजो के एथलीट विलेज को इस तरह बनाया गया है कि खिलाड़ी एक-दूसरे के करीब आएं और मेलजोल बढ़ाएं। साझा कमरे और सोशल एरिया ने इस 'नेटवर्किंग' को और तेज कर दिया। साथ ही, टिंडर और बम्बल जैसे ऐप्स ने विलेज के भीतर एथलीट्स को जोड़ना इतना आसान बना दिया है कि आयोजकों के पुराने आंकड़े धरे के धरे रह गए। हालांकि फिर से नया स्टॉक मंगवाया गया है।
आयोजक शायद नहीं थे इसके लिए तैयार
यह कमी अब खेल इतिहास का एक दिलचस्प किस्सा बन गई है। इसने साबित कर दिया कि एथलीट्स की फुर्ती सिर्फ स्कीइंग ट्रैक या आइस रिंक तक सीमित नहीं होती। इसके लिए आयोजक भी शायद तैयार नहीं थे। इस घटनाक्रम से खेल जगत भी काफी हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications