Paris Olympics: क्या विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल जीतना तय? जानिए नीरज चोपड़ा के मेडल से उनका खास कनेक्शन
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में धमाका कर दिया। उन्होंने फाइनल में डायरेक्ट एंट्री प्राप्त कर ली। एक ही थ्रो से उन्होंने क्वालिफाइंग मार्क हासिल कर लिया। नीरज ने 89।34 मीटर का थ्रो फेंकते हुए मेडल मैच में जगह बनाई।
विनेश फोगाट ने रेसलिंग के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है और आज उनका गोल्ड मेडल मुकाबला होना है। विनेश फोगाट का मुकाबला यूएस की सराह हिल्डब्रांड्त के साथ होना है। आज का दिन खास भी है और विनेश के पास अच्छा मौका भी है।

7 अगस्त का ही वह दिन था जब नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में पहली बार भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर की दूरी हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया था।
आज एक बार फिर से 7 अगस्त का दिन है और गोल्ड मेडल मैच भी भारत के पास है। विनेश फोगाट ने इस बार वर्ल्ड नम्बर एक और पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट युई सुसाकी को हरा दिया। उनको इंटरनेशनल लेवल पर अब तक कोई नहीं हरा पाया था लेकिन विनेश ने इतिहास रच दिया। 82 मैचों में अपराजित रहने वाली सुसाकी को विनेश ने हरा दिया।
देखना होगा कि आज विनेश भी वही कारनामा करने में सफल रहती हैं कि नहीं, जो 2021 के टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने किया था और उनका कनेक्शन भी 7 अगस्त से है। विनेश फोगाट अगर वह कारनामा करती हैं, तो इतिहास दोहराने वाला काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications