क्या नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की होगी शादी? शूटर के पिता की ओर से आया बड़ा अपडेट
Neeraj Chopra and Manu Bhaker: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच शादी के कयास तब लगाए जाने लगे जब मनु की मां के साथ उनके वीडियो वायरल हुआ। वनइंडिया के वीडियो में नीरज और मनु पेरिस में बात करते हुए एक-दूसरे से नज़रें नहीं मिलाते हुए दिखाई दे रहे थे। दूसरे वीडियो में मनु की मां नीरज के प्रति अपना प्यार जताती और उनसे कुछ वादा करवाती दिखाई दे रही थीं। इन क्लिप के बाद पेरिस ओलंपिक के दो पदक विजेताओं की शादी की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं।
सोशल मीडिया पर चर्चा के जोर पकड़ने के बाद मनु के पिता को आगे आना पड़ा है. मनु के पिता ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन दोनों की शादी की संभावना पर भी मनु के पिता की तरफ से बयान आया है।

मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने इन अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि दोनों एथलीटों की शादी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि मनु अभी बहुत छोटी है और अभी शादी की उम्र नहीं है। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं है। अभी इस बारे में सोचा भी नहीं है। मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं।
नीरज चोपड़ा के एक करीबी रिश्तेदार ने भी शादी की अटकलों को खारिज करते हुए इस स्थिति पर टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि नीरज की शादी एक भव्य समारोह में होगी, जिसके बारे में सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने आउटलेट से कहा कि जिस तरह नीरज मेडल लेकर आए, पूरे देश को इसके बारे में पता चल गया। इसी तरह, जब वह शादी करेंगे, तब भी सभी को पता चल जाएगा।
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।












Click it and Unblock the Notifications