Paris Olympics 2024: क्यों पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे लियोनेल मेसी? बड़ा कारण सामने आया

Lionel Messi: पेरिस ओलंपिक का समय काफी नजदीक आ रहा है और इस ग्लोबल इवेंट में खेलने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि सभी को खेलने का मौका नहीं मिलता है। हर कोई इस इवेंट में नहीं खेल सकता है, क्वालीफाई करने वाला खिलाड़ी ही यहाँ खेलता है।

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को देखने के लिए फैन्स हर समय लालायित रहते हैं। मेसी इस इवेंट में नहीं खेलेंगे। फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है। मेसी की टीम अर्जेंटीना ने कतर में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की थी।

Lionel Messi

मेसी के ओलंपिक में नहीं खेलने के पीछे भी कारण है। वह इस समय अमेरिका में कोपा टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इसके बाद ओलंपिक में खेलना मुश्किल होगा। 37 वर्ष के मेसी के लिए चीजें कठिन हो जाएंगी। इस वजह से उनका खेलना संभव नहीं है, इस बारे में मेसी ने बयान भी दिया था।

मेसी को साल भर में चोट की समस्या भी रही है। हालांकि वह बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे। कोपा अमेरिका के बाद ओलंपिक में खेल पाना मुश्किल होना बताते हुए मेसी ने इसमें खेल पाने में असमर्थता जताई थी। फैन्स अपने इस हीरो को नहीं देख पाएंगे।

फ़िलहाल मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल में सक्रिय हैं। फिलहाल वह फैन्स का मनोरंजन करते रहेंगे। देखना यह है कि अपने स्टार खिलाड़ी के बगैर अर्जेंटीना की टीम ओलंपिक में कैसा प्रदर्शन करती है। वर्ल्ड चैम्पियन टीम होने के कारण उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी, हालांकि इस टीम की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+