BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेगी PV Sindhu? एक जीत दर्ज करते ही हो जाएगा करिश्मा!
BWF World Championships, PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया है। धमाकेदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दिखा दिया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया की टॉप खिलाड़ियों में गिना जाता है। गुरुवार को उन्होंने चीन की वर्ल्ड नंबर-2 झी यी वांग को सीधे सेटों में हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। पेरिस में खेले गए इस मुकाबले में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 21-19, 21-15 से जीत हासिल की।
छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल से सिर्फ एक कदम है दूर (BWF World Championships, PV Sindhu)
इस जीत के साथ सिंधु का टूर्नामेंट में शानदार सफर जारी है। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक खेले गए तीनों मैचों में एक भी गेम नहीं गंवाया है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु अपने छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं। पीवी सिंधु इस मुकाबले में भी अपना बेस्ट देना चाहेगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होती है तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

क्वार्टरफाइनल में कौन होगा सिंधु के सामने?
क्वार्टरफाइनल में सिंधु का सामना इंडोनेशिया की वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वार्डानी से होगा। दोनों के बीच अब तक चार मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें सिंधु ने दो बार जीत दर्ज की है। हालांकि, वार्डानी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। साल 2025 में उन्होंने 27 मैच जीते हैं और सिर्फ 12 हारे हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।
ऐसा रहा है सिंधु का प्रदर्शन
दूसरी ओर सिंधु का यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने इस साल अब तक 9 मैच जीते और 12 हारे हैं। बावजूद इसके, वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका अनुभव और बड़े मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन उन्हें वार्डानी के खिलाफ बढ़त दिला सकता है। जबकि 23 वर्षीय वार्डानी इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने थाईलैंड मास्टर्स और स्विस ओपन में तीसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में सिंधु के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला।












Click it and Unblock the Notifications