Paris Olympics: कौन करेगा पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल की अगुवाई? 26 वर्षीय खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भारतीय दल से इस बार भी मेडल्स आने की उम्मीदें रहेंगी। पिछली बार से ज्यादा मेडल की आशा भी रहेगी। भारतीय दल को पिछली बार एथलेटिक्स में मेडल मिला था। इसमें भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो में मेडल जीता था। वह अपने सटीक थ्रो से टॉप खिलाड़ी बने थे और एथलेटिक्स का पहला गोल्ड देश को दिला दिया था। नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

सवाल यह है कि इस बार पेरिस ओलंपिक में किस खिलाड़ी को लीड करने का मौका मिलेगा। भारतीय दल ओपनिंग सेरेमनी के बाद होने वाली परेड में शामिल होगा और कोई एक खिलाड़ी उस दल को लीड करेगा। हर बार ऐसा होता है। इस बार भी यही होगा।
भारतीय दल को लीड करने की जिम्मेदारी नीरज चोपड़ा को दी गई है। नीरज भारत के दल को लीड करेंगे और इसमें कुल 28 सदस्य शामिल होंगे। हालांकि खेलों के लिए भारत के कई खिलाड़ी जाएंगे लेकिन परेड में सभी शामिल नहीं होंगे। अलग-अलग इवेंट में भाग लेने वाले 28 खिलाड़ी होंगे। 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक शुरू हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications