Paris Olympic: 14 साल की उम्र में ओलंपिक में एंट्री, जानें कौन है सबसे युवा भारतीय एथलीट
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के तरफ से एक बड़ा दल जाने वाला है। कुछ एथलीट ऐसे हैं, जिनकी उम्र ज्यादा है। कुछ ऐसे भी हैं, जो कम उम्र में भी इस मेगा इवेंट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। भारतीय दल में सबसे कम उम्र के एथलीट एक लड़की है और आयु 14 वर्ष है।
भारतीय दल में सबसे कम उम्र की सदस्य कर्नाटक से आने वाली 14 वर्ष की धिनिधि देसिंघु हैं। वह तैराकी स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। ओलंपिक में यह उनका पहला मौका है। डेब्यू इवेंट में धिनिधि के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली हैं। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में यूनिवर्सलिटी कोटा अर्जित किया है।

इस कैटेगरी में उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 2023 भारतीय चैम्पियनशिप में 2:04:24 का समय निकाला था। इस इवेंट से उनको लाभ हुआ। नेशनल रिकॉर्ड के बाद उन्होंने एशियाई खेलों में हिस्सा लिया। एशियाई गेम्स में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। वह 2:07:10 का समय निकाला और 12वें स्थान पर रहीं। पेरिस ओलंपिक में जाने वाले भारतीय दल से पीएम मोदी ने बात की थी, उन्होंने धिनिधि से भी बात की थी।
धिनिधि के अलावा आर्चरी में भी भारत से एक कम उम्र वाली एथलीट हैं। उनका नाम भजन कौर है। भजन कौर की उम्र अभी महज 18 साल ही हैं। उन्होंने पिछले दो सालों में रिकर्व में निरंतर बेहतरीन कार्य किया है। विश्व क्वालीफायर में गोल्ड जीतने के बाद उनको ओलंपिक कोटा मिल गया था।
इस कड़ी में एक और एथलीट का नाम है। शूटिंग में ईशा सिंह हैं, जो निशानेबाजी दल में सबसे कम (19 वर्ष) उम्र की एथलीट हैं। उनको ट्रायल के बाद पेरिस ओलंपिक में स्थान मिल गया। वह 25 मीटर कैटेगरी की पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। ईशा के ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं, पिछले दो सालों में वह उत्कृष्ट रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications