Paris Olympics: कौन हैं सरबजोत सिंह जिन्होंने जीता भारत के लिए ओलंपिक मेडल?

Who is Sarabjot Singh: इस बार ओलंपिक में भारतीय शूटिंग टीम ने कमाल किया है।व्यक्तिगत महिला इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद मनु भाकर ने एक बार फिर से धमाका कर दिया और मिक्स्ड टीम इवेंट में भी कांस्य जीता। इस बार मनु भाकर के साथ एक 22 वर्षीय युवा भी शामिल था।

मनु भाकर के साथ मिलकर खेलने वाले युवा का नाम सरबजोत सिंह हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक जीता है। इससे पहले व्यक्तिगत इवेंट में वह पदक हासिल नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार दमखम लगाते हुए मेडल पर कब्जा जमा लिया।

sarabjot singh

मनु भाकर के लिए यह ओलंपिक यादगार बन गया क्योंकि उन्होंने दो मेडल हासिल किये हैं। यहाँ सरबजोत के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। उनका जन्म पंजाब के अम्बाला में हुआ था। वह किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता जितेन्द्र किसान हैं और माँ का नाम हरदीप कौर हैं।

छोटी उम्र से ही सरबजोत ने शूटिंग में दिलचस्पी दिखाई थी और अम्बाला की एक एकेडमी भी जॉइन कर ली थी। बाद में उन्होंने दिल्ली का रुख भी किया। करियर की शुरुआत उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ के थी। साल 2019 में जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके बाद चीन में आयोजित एशियाई गेम्स में गोल्ड और एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

22 साल की उम्र में ओलंपिक पदक हासिल करते हुए सरबजोत सिंह ने इतिहास रच दिया। उनके साथ जोड़ी बनाकर स्पर्धा में हिस्सा ले रहीं मनु भाकर की उम्र भी 22 साल ही हैं। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को पदक मिलने की उम्मीद थी और दोनों ने मिलकर इतिहास रच दिया। शूटिंग में भारत को पहली बार एक ही ओलंपिक में दो मेडल मिले हैं।

भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया को पराजित करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 16-10 से अपने नाम कर लिया। मनु भाकर उन भारतीय एथलीटों में शामिल हो गईं जिन्होंने भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+