मां ने उधार पैसे लेकर बनाया बेटे को चैंपियन, कौन है यह फाइटर जिसकी कहानी खड़े कर देगी रोंगटे

इंसान को किसी भी सूरत में हौसला और हिम्मत बनाकर लगातार कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि न जाने कब किस्मत करवट ले और जीवन पूरी तरह से बदल जाए। कुछ ऐसा ही 2025 में मंगोलिया के फाइटर एंख-ओर्गिल बाटरखू के साथ हुआ।

पिछले साल उन्होंने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती, Netflix के एक रियलिटी शो में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और मंगोलिया के राष्ट्रपति ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। अब वह 31 जुलाई को ONE Championship के The Inner Circle 24 इवेंट की मुख्य फाइट में अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उनकी जिंदगी के खास किस्सों पर नजर डालते हैं।

Enkh-Orgil Baatarkhuu

मां ने उधारी के पैसों से खेलों में करियर जारी रखने में सहायता की

एंख-ओर्गिल बाटरखू के पिता एक ट्रक ड्राइवर थे और उन्हें लंबे समय तक घर से दूर रहना पड़ता था। उनकी मां एक छोटे से अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। एक बार उन्हें टूर्नामेंट के लिए देश की राजधानी में जाना था, मगर तब उनके पास इतने पैसे नहीं थे तो उनकी मां ने काम से पैसे उधार लेकर बेटे को टूर्नामेंट के लिए भेजा।

37 वर्षीय स्टार ने उस पल को याद करते हुए कहा, "जब मुझे मेरे पहले टायक्वोंडो टूर्नामेंट के लिए जाना था तो मेरी मां ने अपने काम से पैसे उधार लिए ताकि मेरे आने-जाने का खर्चा पूरो हो सके। वह एक नर्स के तौर पर काम करती थीं और सैलरी भी उतनी नहीं थी। एक गरीब परिवार के लिए उधार लेना बहुत बड़ी बात थी।"

जैकी चैन, आर्नोल्ड जैसे फिल्मी हीरोज़ से मिली प्रेरणा

मंगोलिया में पारंपरिक रूप से रेसलिंग का खेल काफी प्रसिद्ध है और युवा बाटरखू भी इस खेल को बचपन से खेलते थे। लेकिन टीवी पर आने वाले एक्शन हीरोज़ ने उन्हें बॉडी बनाने के लिए काफी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, "मुझे बचपन से ही रेसलिंग और फाइटिंग करना पसंद था और मैं टीवी पर अपने आदर्शों जैकी चैन, जैट ली, जॉन-क्लॉड वैन डैम और आर्नोल्ड स्वार्जेनेगर को देखता था। मैं उनसे जैसा शरीर बनाना चाहता था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+