कौन हैं दिव्या देशमुख जिन्होंने दर्शकों के ऊपर लगाये हैं बेहद गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरी कहानी

Divya Deshmukh: भारतीय चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने हाल ही में टाटा स्टील्स मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। दिव्या ने नीदरलैंड्स ने यह टूर्नामेंट खेला है लेकिन उनकी तरफ से जो आरोप जड़े गए हैं, वो हैरान करने वाले हैं। दिव्या ने दर्शकों पर महिला द्वेष के आरोप लगाए हैं।

दिव्या का कहना है कि टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने खेल से ज्यादा उनके बालों, कपड़ों और बोलने के लहजे आदि पर ध्यान दिया। उन्होंने अपने साथ हुए इस भेदभाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक लम्बा पोस्ट किया और कहा कि किस तरह महिलाओं के प्रति द्वेष अब भी बना हुआ है।

divya deshmukh

गौरतलब है कि दिव्या नागपुर से आती हैं और उनकी उम्र महज 18 वर्ष है। पिछले साल ही उन्होंने एशियाई महिला चेस चैम्पियनशिप में बेहतरीन जीत अर्जित की थी। दिव्या ने टूर्नामेंट समाप्त होने का इंतजार किया और अब खुलासा किया।

अपनी पोस्ट में दिव्या ने लिखा कि मैं टूर्नामेंट समाप्त होने का इंतजार कर रही थी, मैंने देखा कि दर्शकों द्वारा किस तरह महिलाओं को हल्के में लिया जा रहा है। हाल ही में मैंने टाटा स्टील्स टूर्नामेंट खेला और कुछ अच्छे मुकाबले खेलकर मुझे गर्व हुआ। दिव्या ने लिखा कि वहां मैंने देखा कि दर्शकों को खेल से कोई फर्क नहीं पड़ा। उनका ध्यान बाल, कपड़े आदि अप्रासंगिक चीजों की तरफ था।

दिव्या ने कहा कि पुरुष खिलाड़ी के मामले में अक्सर ऐसा नहीं होता है। उनके खेल की तारीफ की जाती है। सैलरी और अन्य चीजों को लेकर महिला खिलाड़ियों की प्रगति हुई है लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि इन सब चीजों को नजरअंदाज करते हुए खेलने वाली महिलाऐं कितनी अच्छी होती हैं। मुझे इस बात से काफी निराशा हुई कि मेरे इंटरव्यू में दर्शकों ने खेल के अलावा बाकी सभी चीजों की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित किया। इसका मुझे काफी दुःख हुआ।

गौरतलब है कि दिव्या देशमुख नागपुर से आती हैं और उनका जन्म 9 दिसम्बर 2005 को हुआ था। उन्होंने 2022 शतरंज ओलंपियाड में व्यक्तिगत कांस्य पदक भी हासिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+