नीरज की तरह फेंकती हैं भाला, कौन हैं अनु रानी जिन्होंने हासिल की 62 मीटर दूरी? एथलेटिक्स जगत में तहलका

Anu Rani: साल 2021 में भारत ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान इतिहास रचने का काम किया था। जैवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने धमाल मचाते हुए भारत को ट्रैफ एंड फील्ड में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने बाद में पेरिस ओलंपिक के दौरान सिल्वर मेडल दिलाया था।

अब महिला वर्ग में भारत को एक और धांसू एथलीट मिली हैं। उनका नाम है अनु रानी और भाला भी हवा को चीरते हुए आगे बढ़ता है। भुवेनश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में अनु रानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए धमाका कर दिया।

anu rani

उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रचा है। मामला यहीं आकर नहीं रुकता है, उन्होंने पोलैंड में भी बुधवार को गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह उनकी तरफ स डबल धमाका देखने को मिला है। अनु रानी को भविष्य की स्टार के रूप में देखा जा रहा है।

कितना दूर गिरा Anu Rani का भाला

अनु रानी का भाला चौथे प्रयास में 62 मीटर की दूरी पार कर गया और अन्य सभी एथलीट सिर्फ देखती रह गईं। उनके सामने अन्य कोई एथलीट नहीं टिक पाईं। वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर फोकस कर रही हैं।

ओडिसा में इवेंट के बाद अनु रानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने सीधे रनअप के साथ जाकर थ्रो मारने का प्रयास किया है, ताकि जैवेलिन ज्यादा ऊपर नहीं जाकर एक अच्छी दूरी तय कर पाए। उनका यह भी कहना है कि वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल लाना चाहेंगी और आत्मविश्वास काफी ऊपर चला गया है।

Anu Rani ने किया है नाम उंचा

अनु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से ताल्लुक रखने वाली अनु ने कठिन हालातों के बावजूद खेल की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+