शादी से पहले Neeraj Chopra का इस लड़की से जुड़ा था नाम? वीडियो वायरल होने पर खूब मचा बवाल

Neeraj Chopra News: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को हिमानी मोर के साथ शादी कर ली। साल 2021 टोक्यो ओलंपिक के दौरान गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। इन तस्वीरों में नीरज और हिमानी बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

शादी से पहले मनु से जुड़ा था नीरज का नाम (Neeraj Chopra News)

शादी से पहले नीरज चोपड़ा का नाम मनु भाकर के साथ जोड़ा गया था। भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की एक साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया। कई लोगों ने यह दावा कर दिया था कि ये दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Neeraj Chopra 1

मनु भाकर की मां के साथ नजर आए थे नीरज

इन चर्चाओं के बीच नीरज चोपड़ा मनु भाकर की मां के साथ भी बातचीत करते भी नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अफवाहें तेज होने के बाद मनु के पिता ने सामने आकर सच बताया था। मनु भाकर के राम किशन ने तब मीडिया से कहा था कि मनु अभी शादी के बारे में सोचने के लिए बहुत छोटी हैं। अभी हम इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं।

मनु भाकर ने दिया था ये जवाब

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा दोनों ही हरियाणा के खिलाड़ी हैं और 2018 से विभिन्न इवेंट्स में एक-दूसरे से मिलते आ रहे हैं। हालांकि, जब मनु से एक इंटरव्यू में उनके और नीरज के बीच की अफवाहों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इवेंट्स में उनकी बातचीत होती है, लेकिन किसी भी तरह की अफवाहों का कोई आधार नहीं है। उनके मुताबिक जो बातें सुनने में आ रही हैं, वह सिर्फ अफवाहें हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+