Olympic Opening Ceremony: ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में लेडी गागा बांधेंगी समां, जानें कब-कहां देख सकेंगे लाइव
Olympic Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 के जश्न डूबने के लिए तैयार हो जाइए। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के साथ 17 दिन पेरिस में दस हजार से ज्यादा एथलीट जीत के लिए जान झोकेंगे। इनमें भारत के भी सौ से ज्यादा खिलाड़ी परचम लहराने के लिए तैयार हैं। ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में कई बड़ी हस्तियों के आने की संभावना है।
सीन नदी पर होगा ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह
पेरिस 2024 ओलंपिक सीन नदी पर ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। समारोह भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा और इसे भारत में टीवी और ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह में लेडी गागा हो सकती हैं शामिल
दुनिया के सबसे ज्यादा फेमस कलाकारों में से एक, पॉप क्वीन लेडी गागा- जिनका असली नाम स्टेफ़नी जर्मनोटा है, को कुछ दिन पहले फ़्रांसीसी राजधानी के एक होटल में पहुंचते देखा गया, जिसके बाद से ये खबर चल रही है कि समारोह में गागा भी शामिल हो सकती हैं, हालांकि गागा के आने को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
समारोह में लगभग 6,000-7,000 खिलाड़ी 85 बजरों और नावों पर सवार होकर पूर्व में ऑस्टरलिट्ज़ पुल से एफिल टॉवर तक सीन नदी के छह किलोमीटर (चार मील) हिस्से को पार करेंगे।
पहली बार स्टेडियम से बाहर होगा उद्घाटन समारोह
ओलंपिक इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह एक पारंपरिक स्टेडियम के बाहर होगा, जिसमें सीन नदी के 6 किमी के हिस्से में खुली हवा में परेड का विकल्प चुना जाएगा। परेड ऑस्टरलिट्ज़ ब्रिज से शुरू होगी और प्रतिष्ठित एफिल टॉवर के सामने ट्रोकाडेरो में समाप्त होगी। परेड के दौरान, कलाकार प्रतिनिधिमंडलों और नावों पर यात्रियों के साथ शामिल होंगे, जो इस कार्यक्रम में रोमांच और भव्यता को बढ़ाएंगे।
भारत में पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह कब शुरू होगा?
भारत में पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह भारतीय मानक समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics: आर्चरी में भारत ने किया धमाका, महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
भारत में ओलंपिक उद्घाटन समारोह को लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत में फैंस स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी टीवी चैनलों पर पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। ओलंपिक उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications