Paris Olympics: आर्चरी में भारत ने किया धमाका, महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में महिला तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड में स्पर्धा आज हुई। भारत से तीन तीरंदाजों ने इसमें भाग लिया लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भारतीय तीरंदाजों में सबसे ज्यादा उम्मीद पूर्व वर्ल्ड नम्बर एक दीपिका कुमारी से थी लेकिन वह पीछे रहीं। हालाँकि यह टीम इवेंट था और ओवरऑल प्रदर्शन अच्छा रहा।

भारत की तरफ से दीपिका कुमारी के अलावा अंकिता भगत और भजन कौर ने हिस्सा लिया। कुल 64 तीरंदाज इस स्पर्धा में शामिल थे। टॉप चार टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलनी थी और टीम इंडिया ने इसमें जगह हासिल कर ली।

deepika kumari

रैंकिंग राउंड में दीपिका, अंकिता की भारतीय तिकड़ी ने धांसू प्रदर्शन करते हुए कुल 1983 स्कोर किया अरु टॉप चार में जगह बनाते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। भारत के अलावा टॉप चार में दक्षिण कोरिया, चीन और मैक्सिको की टीमें भी हैं।

अगर भारतीय तीरंदाजों के व्यक्तिगत शॉट की बात करें, तो अंकिता भकत सबसे सटीक रहीं। उनके निशाने सही जगह लगे। अंकिता ने कुल 666 अंक हासिल किये और 11वां स्थान हासिल किया। उनके बाद भजन कौर ने 659 अंकों के साथ 22वां स्थान हासिल किया। दीपिका कुमारी उम्मीद के अनुरूप काम करने में नाकाम रहीं। वह 658 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं।

दसवें राउंड से पहले तक भारत की अंकिता टॉप दस में शामिल थीं लेकिन इसके बाद वह बाहर हो गईं। वह फिर से टॉप दस में आने में सफल नहीं हुईं। दीपिका कुमारी 23वें स्थान पर रहीं लेकिन इससे पहले वह टॉप 30 से भी बाहर हो गई थीं लेकिन बाद में वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+