Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब है? जानें कहां देख सकेंगे लाइव
पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट देश को मेडल दिलाने और अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए पदक के दावेदारों में नीरज चोपड़ा का नाम टॉप पर है। शानदार फॉर्म में चल रहे चोपड़ा पेरिस जाकर अपने प्रतिष्ठित खिताब को बचाने के लिए वीरतापूर्ण प्रदर्शनों को दोहराना चाहेंगे।
जैवलिन थ्रोअर ने ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहला गोल्ड दिलाया था। इस बार भी चोपड़ा से पूरी आशा है कि वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में नीरज का मुकाबला कब है, और फैंस भारत में इस मैच को कहां लाइव देख सकेंगे।

नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब है?
जैवलिन थ्रो इवेंट में ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के लिए क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल 8 अगस्त 2024 को खेला जाएगा। ग्रुप ए के लिए क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त को भारतीय समायनुसार दोपहर 1:50 बजे और ग्रुप बी के लिए दोपहर 3:20 बजे से शुरू होगा। अगर नीरज फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो ये मुकाबला 8 अगस्त को रात 11:55 बजे शुरू होगा।
कहां देख सकेंगे मुकाबला
नीरज चोपड़ा का फेडरेशन कप 2024 भाला फेंक फाइनल एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगा। भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस इवेंट का सीधा प्रसारण नहीं होगा।
जर्मनी के इस दिग्गज से होगी नीरज की टक्कर
हालांकि, इस बार गोल्ड पर कब्जा जमाना नीरज के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उनकी चुनौती जर्मनी के मैक्स डेहनिंग से होगी, जिन्होंने इस साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंककर सभी को हैरान कर दिया था।
ये भी पढ़िए- Olympics 2024 India Schedule: पेरिस ओलंपिक में भारत का फुल शेड्यूल, जानें कब-किसका होगा मुकाबला
कहां चल रही है नीरज चोपड़ा की तैयारी?
वर्तमान में दिग्गज थ्रोअर के साथ ग्रीष्मकालीन खेलों की तैयारियों के लिए तुर्की के अंताल्या में हैं। नीरज के जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज़ ने पीटीआई से कहा कि, 'सब कुछ योजना के अनुसार है। फिलहाल, उसमें (एडक्टर की समस्या) कोई समस्या नहीं है, यह ठीक है, यह अच्छा कर रहा है, उम्मीद है कि ओलंपिक तक ऐसा ही रहेगा।'
{document1}












Click it and Unblock the Notifications