Neeraj Chopra Marriage: इस सीक्रेट प्लेस पर हुई नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी, हनीमून के लिए चुना खास शहर

भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और वर्ल्ड चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) ने 25 वर्षीय हिमानी मोर (Himani mor) से शादी कर ली है। चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की जानकारी दी, लेकिन फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिरकार ये शादी कहां हुई?

स्टार जैवलिन थ्रोअर और हिमानी मोर ने गुपचुप तरीके से पूरी शादी की। दोनों कपल की शादी 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में एक सीक्रेट प्लेस पर हुई। 14 और 15 जनवरी को शादी से पहले की रस्में अदा की गईं।

Neeraj Chopra Marriage

नीरज और हिमानी की शादी कब और कहां हुई?

नीरज और हिमानी के शादी समारोह में केवल दोनों के परिवार के लोग ही शामिल हुए। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने इंडिया टुडे से बातचीत में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, 'इस शादी में किसी और को आमंत्रित नहीं किया गया। दोनों ने 16 तारीख को हिमाचल में सात फेरे लिए।

नीरज और हिमानी ने खुद पसंद की शादी की लोकेशन?

उन्होंने ये तक बताया कि, शादी के लिए ये जगह नीरज और हिमानी ने ही पसंद की थी। हिमानी नीरज की पसंद हैं और दोनो लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने आगे बताया कि दोनों कपल 17 तारीख को हनीमून के लिए अमेरिका चले गए।

हिमानी मोर ने सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल में पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से राजनीति विज्ञान (Political Science) और शारीरिक शिक्षा ( Physical Education) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।

उनका एक भाई हिमांशु भी टेनिस खिलाड़ी है। मोर वर्तमान में यूएसए में पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी वर्तमान में मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट में मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स इन साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।

हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हिमानी न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में 'स्पोर्ट्स मैनेजमेंट' की पढ़ाई कर रही हैं। स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी ने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में पार्ट-टाइम वॉलंटियर असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया। वह एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट भी हैं और कॉलेज की महिला टेनिस टीम का मैनेजमेंट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+