Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में पानी की तरह बहेगा पैसा, जानिए इवेंट पर कुल खर्च कितना होगा
Cost for Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आयोजन काफी भव्य होने वाला है। इसे लेकर फैन्स और एथलीट दोनों में उत्साह है। खेल इसी महीने के अंत में शुरू होने हैं। पेरिस में इन खेलों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत से भी काफी एथलीट इन खेलों में भाग लेने वाले हैं।
आयोजन बड़ा है इसलिए इवेंट की लागत भी काफी ज्यादा रहने वाली है। बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ बनाने के लिए पैसे खर्च हुए हैं। तैयारी से लेकर अंतिम दिन तक खर्चों का अम्बार देखा जा सकता है। सुरक्षा के ऊपर भी एक बड़ा हिस्सा खर्च होना है। 45000 सुरक्षाकर्मी इस इवेंट में तैनात रहेंगे।

पर्सनल-फाइनेंस वेबसाइट वॉलेटहब की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय शहर में आगामी अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन की अनुमानित लागत 8.2 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है। भारतीय राशि में अगर बात की जाए, तो इवेंट की लागत 800 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा (करीबन 7 खरब रुपये) की होगी। यह छोटा अमाउंट नहीं कहा जा सकता है। कुछ ही दिनों के इवेंट का खर्च इतना होना है।
हालांकि कोरोना संकट के तुरंत बाद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन हुआ था। उस दौरान लागत 13 मिलियन डॉलर के करीब थी। पेरिस ओलंपिक में अब तक अनुमान उससे कम है लेकिन इवेंट आगे बढ़ने के साथ इसमें और वृद्धि देखने को मिल सकती है। मार्केटिंग और प्रचार में एक बड़ा हिस्सा खर्च होना है।
ओलंपिक की मेज़बानी का आर्थिक प्रभाव महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। पर्यटकों के आने से स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें होटल, रेस्तरां और खुदरा स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा तैयारी के चरण के दौरान रोजगार पैदा होने से पेरिस के निवासियों को लाभ होगा।
पेरिस ओलंपिक एक बड़ा और शानदार आयोजन होगा लेकिन कीमत भी काफी है। हालांकि पर्यटन और आर्थिक विकास से इकोनमी पर भी अनुकूल असर पड़ने की संभावना है। आर्थिक विकास के कारण होने वाले लाभ से यह निवेश सार्थक भी कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications