'लालच है तो यह अच्छा है,' विनेश फोगाट ने किया साक्षी मलिक के आरोपों पर जोरदार पलटवार
रेसलर्स प्रोटेस्ट को लेकर साक्षी मलिक ने कुछ बड़ी बातें और खुलासे किये हैं। साक्षी ने यह भी कहा था कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भर दिया था। इस वजह से इन लोगों ने एशियन गेम्स ट्रायल में छूट की मांग की थी।
अब विनेश फोगाट ने साक्षी मलिक की बातों पर पलटवार किया है। साक्षी ने कहा कि हमें किस बात का लालच था? यह तो आपको उनसे (साक्षी) से ही जाकर पूछना चाहिए। आगे विनेश ने कहा कि अगर बहनों और खिलाड़ियों के लिए बोलना लालच है, तो यह अच्छा है।

विनेश ने आगे कहा कि मैंने अच्छे काम के लिए लड़ाई लड़ी थी और यह जारी है। अगर देश के लिए खेलकर पदक लाना लालच है, तो यह अच्छा है। जब तो हम दोषी को सज़ा नहीं दिलाएंगे, हमारी यह लड़ाई चलती रहेगी।
गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने एक इंटरव्यू में रेसलर्स प्रोटेस्ट के बारे में कई बड़ी बातों का खुलासा किया था। साक्षी ने कहा था कि बबीता फोगाट ने हमें प्रोटेस्ट में आने के लिए कहा था। इसके बाद खुद बबीता प्रोटेस्ट में नहीं आई। उन्होंने हमारे साथ खेल कर दिया। बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए यह सब किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications