Paris Olympics: 'साजिश से इनकार नहीं कर सकता,' विनेश फोगाट मामले पर परिवार के अहम सदस्य की प्रतिक्रिया

Paris Olympics: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक रेसलिंग फाइनल में बाहर होने की खबर के बाद हर कोई हैरान है। उनको गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था। विनेश के बाहर होने के बाद अब अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, इसे षड्यंत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है और साजिश से इनकार नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने वजन को लेकिन भी अहम बात कही। उनके अनुसार विनेश के बाल काटने पर वजन पूरा किया जा सकता था।

vinesh

आज तक से बातचीत में राठी ने कहा कि साजिश की बात से इनकार नहीं कर सकता। सिर्फ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उसे डिस्क्वालिफाई किया गया है। बालों में ही 300 ग्राम का वजन होता है। अगर इतना ही था तो बाल कटवा देते। गौरतलब है कि विनेश का विवाह रेसलर सोमवीर राठी से हुआ है।

उधर विनेश के चाचा महावीर फोगाट का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर ज्यादा पता विनेश के आने पर ही लगेगा। महावीर फोगाट काफी दुःखी नज़र आए और इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विनेश के बाहर होने से परिवार को भी दुःख हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+