विनेश फोगाट ने संन्यास के बाद लिया यू-टर्न? खुद बताया कब तक खेलना जारी रखेंगी

Vinesh Phogat: अनुभवी भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में वजन ज्यादा होने के बाद अयोग्य घोषित होते ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद काफी लोगों ने कहा कि रिटायरमेंट का निर्णय इतना जल्दी नहीं लेना चाहिए था। विनेश की तरफ से अब प्रतिक्रिया आई है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में विनेश ने बचपन में अपने सपनों और पिता के खोने के बाद आई मुश्किलों का जिक्र किया और उन सभी लोगों के योगदान को भी याद किया जो उनके सफर के दौरान साथ खड़े थे। पेरिस ओलंपिक में अपने वजन की घटना को भी विनेश ने याद किया और कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमने हार नहीं मानी, हमारे प्रयास नहीं रुके, लेकिन घड़ी रुक गई और समय सही नहीं था। शायद यही मेरी नियति थी।

vinesh phogat

फोगाट ने लिखा कि शायद मैं अलग-अलग परिस्थितियों में 2032 तक खुद को खेलते हुए देख सकूँ क्योंकि मेरे अंदर कुश्ती और संघर्ष हमेशा रहेगा। मुझे इस सफर का इंतजार है लेकिन भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि आगे क्या होगा। जोस चीज पर मुझे भरोसा है, उसके लिए लड़ती रहूंगी।

विनेश ने अपने कोच वोलर अकोस और डॉ दिनशॉ पारदीवाला की उनके अटूट समर्थन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अकोस 'असंभव' शब्द पर विश्वास नहीं करते और डॉ. पारदीवाला को विनेश ने देवदूत बताया. डॉ. पारदीवाला ने पेरिस में भारतीय एथलीटों की सहायता के लिए IOA द्वारा गठित 13 सदस्यीय चिकित्सा दल का नेतृत्व किया था और विनेश की अयोग्यता के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने डॉ. पारदीवाला का बचाव करते हुए उनके समर्पण पर जोर दिया।

विनेश ने कहा कि मेरे और कई अन्य भारतीय एथलीटों के लिए वह सिर्फ एक डॉक्टर नहीं बल्कि भगवान द्वारा भेजे गए एक फरिश्ते की तरह हैं। जब मैंने चोटों का सामना करने के बाद खुद पर विश्वास करना बंद कर दिया था, तो यह उनका विश्वास ही था जिसने मुझे फिर से साहस से भर दिया।"

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. पारदीवाला ने उनका तीन बार ऑपरेशन किया (दोनों घुटनों और एक कोहनी का) और दिखाया कि मानव शरीर कितना लचीला हो सकता है। कोच अकोस के बारे में विनेश ने लिखा कि वह महिला कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ कोच, मार्गदर्शक और व्यक्ति हैं। विनेश के अनुसार अकोस किसी भी स्थिति को शांति, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ संभालते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+