'मैं उन 6 महिला पहलवानों में से एक हूं, जिनका बृजभूषण ने यौन उत्पीड़न किया,' विनेश का भूचाल लाने वाला खुलासा

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। स्टार पहलवान, ओलंपियन और हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस एमएलए विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वह पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली छह महिला पहलवानों में से एक हैं।

विनेश ने यह खुलासा एक भावुक वीडियो संदेश के जरिए किया है, जिसने खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वह मामला फ़िलहाल कोर्ट में चल रहा है। गोंडा में सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती में अप्रिय घटना की आशंका भी विनेश ने जताई।

Vinesh Phogat

'चुप रहना अब मुमकिन नहीं था'

विनेश फोगाट ने बताया कि वह अब तक इस मामले में अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं क्योंकि मामला अदालत में लंबित है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पीड़ितों की गरिमा की रक्षा के लिए उनकी पहचान गुप्त रखी जाती है। विनेश ने कहा, "आज की परिस्थितियों और मेरी वापसी की राह में पैदा की जा रही बाधाओं के कारण मुझे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। मैं उन छह पीड़िताओं में शामिल हूं जिनकी गवाही अभी भी चल रही है।"

गोंडा में ट्रायल पर उठाए गंभीर सवाल

विनेश के इस खुलासे के पीछे की मुख्य वजह कुश्ती संघ द्वारा आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन ट्रायल और रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन गोंडा (उत्तर प्रदेश) में कराना है। विनेश ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है।

  • यह प्रतियोगिता बृजभूषण शरण सिंह के निजी कॉलेज में आयोजित की जा रही है।
  • ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए निष्पक्ष मुकाबले की उम्मीद करना नामुमकिन है।
  • विनेश ने सवाल किया कि एक पीड़िता उसी व्यक्ति के इलाके और कॉलेज में जाकर मुकाबला कैसे कर सकती है, जिस पर उसने गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरकार और खेल मंत्रालय पर निशाना

विनेश ने कुश्ती महासंघ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भले ही बृजभूषण आधिकारिक तौर पर पद पर नहीं हैं, लेकिन महासंघ का रिमोट कंट्रोल अभी भी उन्हीं के हाथ में है। उन्होंने दावा किया कि रेफरी से लेकर अंक देने तक की प्रक्रिया पर उनका दबदबा है। विनेश ने खेल मंत्रालय की चुप्पी पर भी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि बृज भूषण के इलाके में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो जिम्मेदार सरकार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+