भारत आते ही भावुक हो गईं विनेश फोगाट, साक्षी और बजरंग के गले लगकर रो पड़ीं, देखें वीडियो
पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक का सफर तय करने के बाद वजन की वजह से अयोग्य करार दी गईं विनेश फोगाट आज भारत वापस आ गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट को लेकर के लिए कई लोग आए, साथी रेसलर रहे साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया भी थे।
विनेश इस मौके पर काफी भावुक नजर आईं और मीडिया के बयानों का जवाब देने से बचती हुई दिखाई दीन। साक्षी और बजरंग पूनिया के सामने वह भावुक हो गईं और गले लगकर रो पड़ीं। साक्षी और बजरंग के साथ विनेश को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करती हुई दिखीं।

विनेश फोगाट को कार के ऊपर बैठाकर ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। विनेश का स्वागत किसी मेडलिस्ट से कम नहीं था। लोगों ने उनकी तारीफ की और इसे देखकर वह बाद में ठीक हो गईं लेकिन शुरुआत में काफी भावुक माहौल हो गया।
विनेश को लेने के लिए एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हूडा भी गए थे। वह हरियाणा से आते हैं। विनेश के साथ उनको भी खुली गाड़ी में देखा गया। एयरपोर्ट पर काफी संख्या में क्राउड एकत्रित था, जो विनेश की फ्लाईट लैंड होने से पहले ही इंतजार कर रहा था और आते ही स्टार रेसलर का जोरदार स्वागत किया, इसे देखने के बाद विनेश का भावुक होना लाजमी था। इस मौके पर विनेश ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए देशवासियों का धन्यवाद किया।












Click it and Unblock the Notifications