Vinesh Phogat Husband: कौन हैं सोमवीर? जिन्होंने विनेश फोगाट को एयरपोर्ट पर बोला- I Love You, संग लिए 8 फेरे
Vinesh Phogat Husband: "मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके...", पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी पोस्ट में ये चंद लाइन लिखते हुए सदा के लिए खेल से संन्यास ले किया। ओलंपिक 2024 फाइनल मुकाबले से निकाले जाने के बाद विनेश फोगाट की दिल चीर देने वाली इस पोस्ट को पढ़कर लाखों खेल प्रेमियों की आंखें नम हो गईं।
पेरिस ओलंपिक फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से करारी शिकस्त देकर 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम बढ़े हुए वजन के कारण ओलंपिक से बाहर का रास्ता दिख दिया गया।
ओलंपिक से निकाले जाने के बाद विनेश फोगाट के साथ उनके पति सोमवीर राठी की भी जमकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी और साथ में जानें इन दोनों की फिल्मी लव स्टोरी...

Vinesh Phogat Husband: कौन हैं विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी?
सोमवीर राठी भी विनेश फोगाट की तरह पहलवान हैं और कुश्ती के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हरियाणा के सोनीपत में जन्मे सोमवीर ने खरखौदा के अखाड़ें से कुश्ती की शुरुआत की। उन्होंने घंटों मेहनत कर अपना पसीना बहाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाईं। सोमवीर राठी ने कुस्ती में कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहलवान विनेश फोगाट को अपने पति सोमवीर राठी का बहुत सपोर्ट मिला।
Vinesh Phogat Love Story: विनेश और सोमवीर राठी की लव स्टोरी
कुश्ती में शानदान करियर के साथ पहलवान सोमवीर ने रेलवे में नौकरी शुरू कर दी और उधर विनेश फोगाट ने भी रेलवे में नौकरी ज्वाइन कर ली। दोनों की पहली मुलाकात रेलवे की नौकरी दौरान हुई। उनकी लव स्टोरी 2011 में इसी रेवले की नौकरी के दौरान शुरू हुई। शुरूआत में उनकी बातचीत उनकी जॉब से जुड़ी होती थी लेकिन उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।
एयरपोर्ट पर फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज
2018 में इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में विनेश के गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोमवरी राठी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विनेश को अचानक घुटने के बल बैठकर प्रपोज़ करके चौंका दिया था।
विनेश फोगाट और सोमवीर ने कब की शादी
दिसंबर 2018 में हरियाणा के चकरी दादरी में इस जोड़े ने शादी की। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। पारंपरिक शादियों में पवित्र अग्नि के चारों ओर सात फेरे लिए जाते हैं लेकिन विनेश फोगाट और सोमवीर ने आठ फेरे लिए।
विनेश फोगाट-सोमवीर ने क्यों लिए आठ फेरे?
इस जोड़े ने आंठवा फेरा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ" को बढ़ावा देने के लिए समर्पित था। जिसके बाद फोगाट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विनेश फोगाट का स्ट्रांग सपोर्ट हैं सोमवीर
विनेश के चुनौतीपूर्ण समय में सोमवीर ने उनका हमेशा साथ दिया। ओलंपिक के दौरान भावनात्मक मजबूती देने के लिए वे उनके साथ पेरिस गए थे। दोनों का रिश्ता विनेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है, क्योंकि वह अपने करियर और निजी जीवन में एक दूसरे को सपोर्ट कर आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications