विनेश फोगाट ने भारत आकर क्या कहा? साक्षी मलिक ने केंद्र सरकार को लेकर किया बड़ा खुलासा
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में महिला रेसलिंग के फाइनल तक जाने वाली विनेश फोगाट आज भारत वापस आ गईं। वतन वापसी के बाद विनेश भावुक भी हो गईं और कुछ बोल नहीं पा रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया को देशवासियों के लिए एक संदेश दिया।
मीडिया के सवालों का उन्होंने सिर्फ एक ही जवाब दिया कि सभी देशवासियों को मेरा धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ। बहुत धन्यवाद। क्राउड से घिरी विनेश को खुली कार में लेकर जाया गया। उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने 'भारत की शेरनी' जैसे नारे लगाए।

एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट को लेकर के लिए बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी मौजूद रहीं। साक्षी मालिक ने कहा कि विनेश का पूरा मान-सम्मान होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के लिए कहा कि इनकी (केंद्र सरकार) तरफ से विनेश के मेडल के लिए पूरा सहयोग मिला।
बजरंग और साक्षी से गले लगने के बाद विनेश काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। हालांकि इन दोनों ने विनेश को संभाल लिया और बाद में क्राउड का हुजूम देखकर विनेश भी खुश हुईं। उन्होंने देखा कि किस प्रकार लोग उनके स्वागत के लिए अपना सब काम छोड़कर यहाँ तक आए हैं।
उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में विनेश 50 किलोग्राम भार के फाइनल में पहुँच गई थीं और वहां वजन के समय 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण उनको फाइनल मैच के लिए योग्य नहीं माना गया और बाहर कर दिया गया। इसके बाद भारत ने कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ऑफ़ स्पोर्ट्स में अपील की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और उनको सिल्वर मेडल के योग्य नहीं माना गया।












Click it and Unblock the Notifications