Paris Olympics में इस खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए राहुल द्रविड़, तस्वीर देख फैंस के उड़े होश
Paris Olympics 2024, Urvashi Rautela Meets Rahul Dravid: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और हेड कोच राहुल द्रविड़ पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ा रहे हैं। पेरिस में चल रहे ओलंपिक के दौरान वह हॉकी मैच देखते हुए नजर आए। राहुल द्रविड़ को अर्जेंटीना के खिलाफ़ मैच के दौरान भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चीयर करते हुए देखा गया, यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर आकर समाप्त हुआ।
टेनिस मैच देखने पहुंचे द्रविड़
पेरिस ओलंपिक से राहुल द्रविड़ की कई तस्वीरें सामने आ रही है। रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी के बीच मिक्स्ड डबल्स टेनिस मैच के दौरान भी उन्हें स्टैंड में देखा गया। भारतीय एथलीटों के लिए उनका सपोर्ट क्रिकेट से परे है, जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण को दर्शाता है।

राहुल द्रविड़ की उर्वशी रौतेला के साथ फोटो वायरल
राहुल द्रविड़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर करते हुए पेरिस में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने फोटो का कैप्शन दिया कि पेरिस ओलंपिक 2024। पेरिस में खेलने वाले दुनिया भर के सभी एथलीटों को सलाम और उन्हें खेल के लिए शुभकामनाएं और बधाई। इस पोस्ट ने काफी ध्यान आकर्षित किया है और यूजर्स ने इस पर काफी कमेंट भी किए हैं।
बतौर कोच राहुल ने हासिल की कई उपलब्धियां
वहीं राहुल द्रविड़ ने पिछले महीने हुए टी 20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ ही उनका हेड कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया, द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। राहुल द्रविड़ के जाने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का पदभार संभाला है, जो वर्तमान में टी 20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications