कबड्डी खिलाड़ी की हुई दर्दनाक मौत, जिस कुत्ते को बचाया वही बना जान का दुश्मन, वीडियो कर देगा विचलित
Kabaddi Player Died: जानवरों में सबसे वफादार कुत्तों को माना जाता है, घरों में काफी पालतू कुत्ते लोग रखते भी हैं। इनके साथ प्यार और दुलार भी चलता है लेकिन क्या हो, यही जानवर आपकी मौत का कारण भी बन जाए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई।
दरअसल कबड्डी प्लेयर ने कुत्ते को बचाया था लेकिन नादान था वह, अनजान था। समझ नहीं पाया कि इसके बाद क्या होने वाला है। यह कबड्डी खिलाड़ी कुत्ते को तो बचा गया लेकिन खुद का जीवन नहीं बचा पाया और मौत के मुंह में समा गया। इससे खेल जगत में मातम सा पसर गया है।

बुलंदशहर के फराना गांव के रहने वाले बृजेश सोलंकी ने एक कुत्ते की जान बचाई थी। दो महीने पहले नाले में गिरे कुत्ते को देखकर उनका दिल पसीज गया और भलाई का काम करने के लिए वह आगे आए। उनको नहीं पता था कि यही कुत्ता उनका काल बनने वाला है। दो महीने बाद ही बृजेश की दुखद मृत्यु हो गई।
नाले से निकालने के दौरान उस कुत्ते ने बृजेश को काट लिया था, इसके बाद उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया और रेबीज का टीका नहीं लगवाया। वहीं से मामला खराब हो गया। दो महीने बाद रेबीज की वजह से उनकी मौत हो गई। मौत का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुरी तरह से तड़पते हुए दिखाई देते हैं। सोलंकी कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी थे और प्रो कबड्डी लीग में आने का प्रयास कर रहे थे, उनके निधन से परिवार की हालत खराब है।












Click it and Unblock the Notifications