Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान से कितने एथलीट खेलेंगे? कुल संख्या जानकर आएगी जोरदार हँसी

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। समय के साथ गेम्स शुरू होने की तारीख भी नजदीक आ रही है। भारत सहित कुल 184 देशों को इस इवेंट में भाग लेना है। भारत का पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान भी इसमें हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तान और भारत के एथलीटों की तुलना कहीं नहीं टिकती है।

भारत से इस बार पेरिस ओलंपिक में 120 के करीब एथलीट जा रहे हैं। अलग-अलग वर्ग में भारतीय दल में मेडल जीतने की क्षमता वाले कई खिलाड़ी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक की तुलना में भारतीय दल से इस बार ज्यादा मेडल आने की उम्मीद की जा सकती है।

arshad nadeem

दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से ऊँट के मुँह में जीरा के समान एथलीट जा रहे हैं। यहाँ उनके एथलीटों की संख्या जानकर हैरानी हो सकती है। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान से महज 4 ही एथलीट जा रहे हैं। उनमें जैवेलिन थ्रो में नदीम है। महिलाओं में 3 एथलीट शामिल है।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर पाकिस्तान से महज 7 एथलीट जा रहे हैं। यह हैरान करने वाली बात हो सकती है क्योंकि पाकिस्तान से छोटे कई देशों के एथलीटों की संख्या उनसे ज्यादा है। देखना होगा कि इन साथ एथलीटों के साथ पदक कितने आते हैं।

  • अरशद नदीम- पुरुष जैवेलिन थ्रो
  • गुलफाम जोसेफ- 10 मीटर एयर पिस्टल
  • गुलाम मुस्तफा बशीर- 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल
  • किशमाला तलत- 10 मीटर महिला एयर पिस्टल
  • फाइका रियाज- 100 मीटर महिला ट्रेक इवेंट

इन सभी में अरशद नदीम से पदक की उम्मीद की जा सकती है। वह पहले पाकिस्तानी एथलीट थे जिन्होंने ओलंपिक में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। टोक्यो ओलंपिक में ऐसा देखने को मिला था। वह पांचवें स्थान पर थे। उस समय भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया था। नीरज और नदीम की दोस्ती है। खेल के दौरान दुश्मन और बाहर आने के बाद दोनों दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+