Luana Lonsom: खूबसूरती के चलते पेरिस ओलंपिक में पहुंची खिलाड़ी को भेजा गया घर, खिलाड़ियों का ध्यान भटक रहा था

Luana Lonsom: पेरिस ओलंपिक लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया, तो दूसरी तरफ ऐसा मामला सामने आया है जहां खिलाड़ी को अधिक खूबसूरत होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से वापस भेज दिया गया।

पराग्वे की महज 20 वर्षीय तैराक लुआना अलोंसो बेहद खूबसूरत हैं और यह खूबसूरती उनपर भारी पड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी खूबसूरती की वजह से साथी खिलाड़ियों का ध्यान भंग हो रहा था, जिसके बाद खिलाड़ियों ने इसको लेकर शिकायत की और लुआना को वापस घर भेज दिया गया।

luana

Too hot to handle

दिलचस्प बात यह है कि लुआना के खिलाफ यह शिकायत उनकी ही टीम के साथी खिलाड़ियों ने की थी। लुआना ने अपनी खूबसूरती से पेरिस ओलंपिक में कई लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन उनकी बला की खूबसूरती को उनके साथी खिलाड़ी ही हैंडल नहीं कर पाए, जिसके चलते लुआना को पेरिस ओलंपिक से बाहर जाना पड़ा।

घर पहुंचते ही संन्यास का ऐलान

अहम बात यह है कि जिस तरह से लुआना को वापस उनके देश भेजा गया, उसके बाद उन्होंने हर किसी को चौंकाते हुए तैराकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लुआना की भविष्य की क्या योजना है।

फाइनल से पहले ही खत्म हुआ सफर

लुआना जिस इवेंट में हिस्सा ले रही थीं, उसके फाइनल में नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते पेरिस ओलंपिक में उनका सफर खत्म हो गया। बता दें कि ओलंपिक में सफर खत्म होने के बाद भी जबतक ओलंपिक कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर समाप्त नहीं हो जाता है खिलाड़ियों को ओलंपिक विलेज में रहने की इजाजत होती है।

टीम के मैनेजर ने भी माना

पेरिस ओलंपिक का समापन 11 अगस्त को होगा। लेकिन इससे पहले ही लुआना को उनके देश वापस भेज दिया गया है। पराग्वे के नेशनल टीम मैनेजर ने दावा किया कि लुआना के ओलंपिक विलेज में होने की वजह से बाकी के खिलाड़ियों पर गलत असर हो रहा था।

पराग्वे के नेशनल टीम मैनेजर की शिकायत के बाद लुआना को ओलंपिक विलेज से बाहर जाने के लिए कहा गया। जिसके बाद पराग्वे वापस पहुंचते ही लुआना संन्यास का ऐलान कर दिया।

IOC ने की पुष्टि

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने लुआना को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि जिस इवेंट में लुआना हिस्सा ले रही थीं, उसमे बाहर होने के बाद भी वह ओलंपिक विला में वापस आई थीं। रिपोर्ट के अनुसार लुआना एलिमिनेट होने के बाद विला वापस आई थीं, जिसके बाद कमेटी को उनसे यहां से जाने के लिए कहना पड़ा।

गलत माहौल बना रही थीं

लुआना 100 मीटर तैराकी के सेमी फाइनल में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद भी वह ओलंपिक विलेज में रुकी हुई थीं। जिसके बाद पराग्वे ओलंपिक के चीफ लारिसा शेरर ने कहा कि लुआना की मौजूदगी पराग्वे के खिलाड़ियों के लिए गलत माहौल बना रही है। हालांकि टीम के मैनेजर ने यह नहीं बताया कि आखिर किस तरह के बर्ताव के चलते लुआना को वापस भेजा गया है।

भड़काऊ कपड़े

रिपोर्ट की मानें तो लुआना का बर्ताव, उनके कपड़े और अन्य खिलाड़ियों से बातचीत के चलते कैंप के भीतर खिलाड़ियों का ध्यान भंग हो रहा था। आरोप है कि लुआना दूसरे खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रही थीं, वह उनके सामने जानबूझकर भड़काऊ कपड़े पहन रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+