एक मक्खी ने बदल दी इस खिलाड़ी की किस्मत, अचानक जीत गया 8 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार!
Tommy Fleetwood wins 8 crore: टॉमी फ़्लीटवुड का सपना आखिरकार पूरा हो गया। इंग्लैंड के इस धुरंधर गोल्फर ने लंबे इंतज़ार और कई बार करीब पहुंचने के बाद 2025 टूर चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ़ एक खिताब नहीं थी, बल्कि करियर बदल देने वाला पल था। इस जीत के साथ फ़्लीटवुड ने पहली बार PGA टूर खिताब, फ़ेडएक्स कप और सीधे-सीधे 10 मिलियन डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) की इनामी राशि अपने नाम कर ली।
मक्खी की वजह से मिले 8 करोड़ (Tommy Fleetwood wins 8 crore)
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले अमेरिका में खेली गई BMW चैंपियनशिप का एक मुकाबला टॉमी फ़्लीटवुड ने एक मक्खी के कारण जीत लिया था। इस जीत के बाद टॉमी फ़्लीटवुड को इनाम के तौर पर 8 करोड़ रुपये मिले थे। इस मुकाबले में टॉमी फ़्लीटवुड ने शॉट लगाया जिसके बाद गेंद होल से पहले रुक गई। लेकिन कुछ देर बाद एक मक्खी उस पर बैठ गई और गेंद जाकर होल में गिर गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

PGA टूर इवेंट में बड़ी जीत
वहीं अटलांटा के ईस्ट लेक गोल्फ क्लब में 24 अगस्त को खेले गए PGA टूर टूर्नामेंट में फ़्लीटवुड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह उनके करियर का 164वां PGA टूर इवेंट था और इसी मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल की। सालों से लगातार टॉप रैंकिंग में रहते हुए भी खिताब हाथ से फिसलते रहे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा।
कितनी है फ़्लीटवुड की कमाई और नेटवर्थ?
इस जीत से पहले भी फ़्लीटवुड टूर पर खूब पैसा कमा चुके थे। PGA टूर पर उनकी कुल कमाई अगस्त 2025 तक 31.36 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपये) थी। वहीं, DP वर्ल्ड टूर (पूर्व में यूरोपियन टूर) से उन्होंने करीब 35 मिलियन डॉलर कमाए। यानी सिर्फ़ टूर्नामेंट से उनकी कुल कमाई 66 मिलियन डॉलर (550 करोड़ रुपये) से ज़्यादा है।
कमाई और नेटवर्थ में बड़ा उछाल
अब इस जीत के बाद उनकी कमाई और नेटवर्थ में बड़ा उछाल आया है। पहले जहां उनका नेट वर्थ लगभग 10-15 मिलियन डॉलर (82-123 करोड़ रुपये) के बीच माना जा रहा था, अब यह बढ़कर 22-29 मिलियन डॉलर (180-240 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है। इसमें इनामी राशि के अलावा स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स भी शामिल हैं।
स्पॉन्सरशिप से भी मोटी कमाई
टॉमी फ़्लीटवुड केवल टूर्नामेंट जीतकर ही अमीर नहीं बने। वे Nike, TaylorMade, TAG Heuer, BMW जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं। इन डील्स से उनकी आय में करोड़ों का इज़ाफा होता है। हालांकि इनामी राशि में से टैक्स, कैडी (Ian Finnis), मैनेजमेंट और ट्रैवल खर्च भी कटते हैं।












Click it and Unblock the Notifications