Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्लेबॉय के लिए कपड़े उतार चुकी हैं ये ओलंपिक एथलीट, वजह थी तराशा हुआ शरीर दिखाने की चाहत

These Olympian has bared all for Playboy, reason was the desire to show an athletic body
Photo Credit: Instagram

नई दिल्लीः महिला एथलीटों का ग्लैमर की दुनिया में नाम होना काफी आम बात है। खासकर विदेशी महिला एथलीटों ने कई बार काफी बोल्ड कदम उठाए हैं जिसके बाद खेल और ग्लैमर जगत के बीच की दूरी तेजी से कम होती गई। ओलंपिक खेल का सबसे ऊंचा लेवल माना जाता है और यहां पर भाग ले चुकी कुई महिला एथलीटों ने अपने हॉट फोटोशूट से सनसनी फैलाने का काम किया है। जर्मनी की स्की जम्पर जूलिएन सेफर्थ भी ये खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने पुरुषों की लोकप्रिय मैग्जीन 'प्लेबॉय' के लिए अपने सभी कपड़े उतारे थे।

प्लेबॉय दुनिया भर में चर्चित मैग्जीन है जो पुरुषों के कंटेंट पेश करने के लिए मशहूर है। प्लेबॉय के लिए दुनिया की कई महिला सेलिब्रेटी ने न्यूड फोटोशूट कराया है। भारत में भी शर्लिन चोपड़ा ऐसा कदम उठाकर चर्चाएं बटोर चुकी हैं। दूसरी ओर, जूलिएन सेफर्थ जैसी कई ओलंपियन हैं जो प्लेबॉय के लिए न्यूड हो चुकी हैं।

अमांडा बीयर्ड दिखाना चाहती थीं एथलीट का शरीर कैसा होता है-

अमांडा बीयर्ड दिखाना चाहती थीं एथलीट का शरीर कैसा होता है-

200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में एक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी लीजेंड बियर्ड 1996 से 2012 तक चार ओलंपिक में टीम यूएसए में दिखाई दीं। उनके नाम सात पदक हैं, जिसमें चार गोल्ड शामिल हैं। बीजिंग 2008 से कुछ समय पहले तैराक ने प्लेबॉय के लिए अपने सारे कपड़े निकाल दिए। इसके पीछे उनका तर्क था कि वह लोगों को दिखाना चाहती थीं कि एक एथलीट का शरीर कैसा होता है।

एमी एकफ-

एमी एकफ-

अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट एमी अपनी ऊंची कूद के लिए प्रसिद्ध थीं।

उन्होंने पांच ओलंपिक खेलों में भाग लिया, जहां 2004 में उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1.99 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में चौथा स्थान हासिल करने के साथ आया। उसी वर्ष वे प्लेबॉय के लिए एक कवर स्टार थीं। फोटो की कॉपी अभी भी eBay पर £5 में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

कैटरीना विट्टो आज भी बोल्ड अंदाज में रहती हैं-

कैटरीना विट्टो आज भी बोल्ड अंदाज में रहती हैं-

1984 और 1988 के शीतकालीन ओलंपिक में विट छा गईं थीं, जिन्होंने दोनों वर्षों में फिगर स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

हम खेल में उनके वर्चस्व को नहीं भूल सकते क्योंकि उन्होंने चार विश्व चैंपियनशिप और छह यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। लेकिन प्लेबॉय के दिसंबर 1998 के प्लेबॉय एडीशन में उनका फोटो शूट हुआ। तब यह मैग्जीन अपने इतिहास में केवल दूसरी बार बिक रही थी - पहली बार सेक्सी मर्लिन मुनरो का शूट हुआ था।

बीट गॉस ने फोटोशूट से मचा दी थी सनसनी-

बीट गॉस ने फोटोशूट से मचा दी थी सनसनी-

गॉस ने 2012 में प्लेबॉय के जर्मन संस्करण में साथी एथलीट क्रिस्टीना शुट्ज़, क्रिस्टिन स्टीयर, रेजिना सर्गेवा और एंजेला मौरर के साथ फोटोशूट किया। तभी उन्होंने 2012 के समर ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में हिस्सा लिया था।

IPL Auction: भारत के इन 5 ऑलराउंडरों को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम

आज भी कंपटीशन खेलती हैं रोमी तरंगुलि-

आज भी कंपटीशन खेलती हैं रोमी तरंगुलि-

जूडो स्टार रोमी ने जर्मन प्लेबॉय के लिए कपड़े उतारने के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। उनका अंदाज काफी बोल्ड रहा है। खेल की बात करें तो बीजिंग 2008 वह क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी। उन्होंने प्लेबॉय में पेट्रा नीमन, कथरीना स्कोल्ज और निकोल रेनहार्ड्ट के साथ पोज दिए।

तरंगुल केवल एक बार ओलंपिक में दिखाई दीं, लेकिन आज भी वे कंपटीशन में खेलती हैं।

कैनोइस्ट में मशहूर निकोल रेनहार्ड्ट ने भी उतारे कपड़े-

कैनोइस्ट में मशहूर निकोल रेनहार्ड्ट ने भी उतारे कपड़े-

इन्होंने भी प्लेबॉय के लिए न्यूड पॉज दिया और फिर K-4 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस कैनोइस्ट खिलाड़ी ने 2005 और 2011 के बीच विश्व चैंपियनशिप पर भी अपना दबदबा बनाया। उन्होंने 1989 में मिस जर्मनी भी जीता था।

तैराकी ने शरीर तराशा फिर लुइजा ह्रीनिविज बन गईं मॉडल-

तैराकी ने शरीर तराशा फिर लुइजा ह्रीनिविज बन गईं मॉडल-

पोलिश खिलाड़ी लुइजा को पूल में धूम मचाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, 2011 में उन्होंने एक शानदार शूट के लिए अपना स्विमसूट उतार दिया, और तब से मॉडलिंग कर रही है।

उन्होंने ऑस्ट्रियन टाइम्स को कहा था, "तैराकी मजेदार थी, लेकिन मॉडलिंग बेहतर है। तैराकी ने मेरे फिगर को आकार देने में मदद की और इससे मुझे ऐसे फोटोशूट कराने में मदद मिली जो मैं हमेशा से चाहती थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+