फिल्मों में आने से पहले स्पोर्ट्स में शुरू किया करियर, आज बॉलीवुड की बड़ी हस्ती हैं ये पांच एक्टर
खेल के मैदान से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर कुछ ही लोगों ने तय किया है, लेकिन जो लोग इस सफर पर निकले हैं, वे अपने साथ वेर्सटिलिटी की विरासत लेकर आए। बॉलीवुड ने खेल से सिनेमा में आए सितारों का एक आकर्षक संगम देखा है जिन्होंने दोनों फील्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के आर्टिकल में हम ऐसी टॉप-5 हस्तियों के सफर पर एक नजर डालते हैं, जोकि शुरुआत के दिनों में एक एथलीट थे।
कभी बास्केटबॉल खिलाड़ी थे अली फजल
इन दिग्गजों की लिस्ट में पहला नाम फेमस एक्टर अली फजल का है, जोकि एक एक्टर होने के साथ मॉडल भी हैं, लेकिन ये शुरू से एक्टर नहीं थे, क्योंकि वह दून स्कूल में अपने समय के दौरान एक उभरते बास्केटबॉल खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने बाद में बॉलुवीड का रुख किया। अली फजल ने बहुचर्चित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर में गुड्डू पंडित का किरदार निभाया था, जोकि दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। हालांकि उनके द्वारा की गई फिल्मों और सीरीज की एक लंबी लिस्ट है।

कभी कबड्डी खिलाड़ी थीं ऋचा चड्ढा
इस लिस्ट में दूसरा नाम ऋचा चड्ढा का है। एक फेमस एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं ऋचा चड्ढा, कभी एक स्पोर्ट्स पर्सन हुआ करती थीं। वे दिल्ली में अपने स्कूल के दिनों के दौरान एक समर्पित कबड्डी खिलाड़ी थीं, लेकिन उन्हें असली पहचान बॉलीवुड में आकर मिली। ऋचा ने कई फ़िल्मों और सीरीज़ में काम किया है। ऋचा और अली फ़ज़ल पति-पत्नी हैं। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।
कभी क्रिकेट खिलाड़ी थीं एक्ट्रेस सैयामी
लिस्ट में तीसरा नाम सैयामी खेर का है। मॉडल से एक्ट्रेस बनी सैयामी खेर मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। खेर ने तेलुगु फिल्म रे (2015) से अपने अभिनय की शुरुआत की और मिर्ज्या (2016) से हिंदी में शुरुआत की, फिल्मों में आने से पहले सैयामी जोनल और जिला स्तर के टूर्नामेंटों में क्रिकेट, बैडमिंटन और स्प्रिंट खेलो में भाग लेती थीं।
जेवलिन प्लेयर रह चुके हैं गुलशन देवैया
हमारी इस लिस्ट में चौथा नाम है गुलशन देवैया, जोकि एक फेमस भारतीय एक्टर हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। उन्हें शैतान, हेट स्टोरी, और हंटर जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन ये प्रतिभाशाली अभिनेता फिल्मों में कदम रखने से पहले एक जेवलिन प्लेयर रह चुके हैं।
क्रॉस-कंट्री मैराथन एथलीट रह चुके हैं अक्षय ओबेरॉय
इस लिस्ट का आखिरी नाम है अक्षय ओबेरॉय, जोकि एक फेमस एक्टर हैं। अक्षय ओबेरॉय ने साल 2010 में आई फ़िल्म 'इस लाइफ़ में' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फ़िल्म 'अमेरिकन चाय' (2002) में उनके किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उन्होंने फिल्म 'पिज्ज़ा', 'पीकू', 'बॉम्बेरिया' और 'फ़ितूर' में भी काम किया है, लेकिन फिल्मी दुनिया में आने से पहले ये स्टार भी अपने विश्वविद्यालय के दिनों में एक उत्साही क्रॉस-कंट्री मैराथन एथलीट रह चुके हैं।
ये भी पढ़िए- World Championships 2025: विश्व चैंपियनशिप पर नीरज चोपड़ा की नजर, 'गोल्डन बॉय' ने बताया क्या है आगे का प्लान
बॉलीवुड और खेल के बीच का संबंध व्यक्तिगत करियर से कहीं आगे तक जाता है, कई क्रिकेटर फिल्मों में कैमियो करते हैं, और उनकी ये कला फैंस को अपने पसंदीदा खेल सितारों को एक अलग नज़रिए से देखने का मौका देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications