T20 World Cup से पहले भारत आएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी? मिली सरकारी क्लीयरेंस, फैंस हैरान
T20 World Cup 2026 News: बांग्लादेश सरकार ने अपने निशानेबाजों को अगले महीने भारत में आयोजित होने वाली एशियन राइफल एंड पिस्टल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह फैसला काफी अहम है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया था।
2 से 14 फरवरी 2026 तक दिल्ली में होगा टूर्नामेंट का आयोजन (T20 World Cup 2026 News)
एशियन राइफल एंड पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 14 फरवरी 2026 तक दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में होगा। इस प्रतियोगिता में 17 देशों के 300 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सचिव राजीव भाटिया ने पुष्टि की है कि बांग्लादेशी टीम की भागीदारी को लेकर कोई संशय नहीं है। विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस मिलने के बाद वीजा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बांग्लादेश की ओर से कौन होंगे शामिल?
बांग्लादेश इस चैंपियनशिप में अपने दो प्रमुख राइफल निशानेबाजों को मैदान में उतारेगा। अनुभवी ओलंपियन मोहम्मद रूबेल इस्लाम और महिला राइफल निशानेबाज आरफिन शाइरा एशियन राइफल एंड पिस्टल चैंपियनशिप खेलने भारत आएंगे। ये दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत इवेंट्स के साथ-साथ मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
सुरक्षा चिंताओं पर बांग्लादेश सरकार ने क्या कहा?
ढाका की रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश के युवा और खेल मंत्रालय ने बुधवार को सरकारी आदेश जारी किया। दिलचस्प बात यह है कि सरकार का मानना है कि शूटिंग चैंपियनशिप में सुरक्षा का जोखिम कम है क्योंकि यह एक सुरक्षित और 'इंडोर' परिसर में आयोजित की जा रही है। इससे पहले, बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े आईपीएल विवाद के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था।
आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि भारत में सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा नहीं है, लेकिन बांग्लादेश के अनुरोध पर मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करना संभव नहीं था। इसके परिणामस्वरूप, स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications