Sunil Chhetri: सुनील छेत्री की हुई वापसी, संन्यास तोड़कर वापस भारतीय फुटबॉल टीम के लिए खेलेंगे
Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री एक बार फिर से मैदान पर वापसी करेंगे और वह संन्यास तोड़कर आ रहे हैं। इंटरनेशनल मैचों में सुनील छेत्री एक बार फिर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाले हैं।
सुनील छेत्री की वापसी की पुष्टि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने की है। पिछले साल अपने करियर को विराम देने का फैसला लेने के बाद छेत्री ने फिर से अपना मन बनाया है। वह फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं, मुकाबले मार्च में शुरू होंगे।

मेंस फुटबॉल में सुनील छेत्री का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। उनके नाम कुल 94 इंटरनेशनल गोल हैं। मेंस फुटबॉल में वह चौथे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले प्लेयर हैं।उनसे आगे सिर्फ रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डाई का नाम आता है। वह वापस आकर अपने गोल्स की संख्या और आगे लेकर जाने का प्रयास करेंगे।
फुटबॉल फेडरेशन ने अपने एक्स हैंडल से इस बारे में सूचना दी और लिखा कि कप्तान, लीडर, लीजेंड मार्च में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में लौट आएंगे। इसके बाद फैन्स ने उनका स्वागत किया और ख़ुशी जताते हुए कमेंट्स की झड़ी सी लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications