Sports Bulletin Today: शमी ने लगाई संजय मांजरेकर को लताड़, पर्थ टेस्ट को लेकर आई बड़ी खबर
Sports Bulletin 21 November 2024: खेल जगत में अगर आज की खबरों की बात करें, तो पर्थ टेस्ट से जुड़ी हुई घटनाएं अहम रही हैं। इसके अलावा हॉकी में भारतीय महिला टीम ने चीन को फाइनल में हराकर एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती है। आज खेल की प्रमुख खबरों को यहाँ देखा जा सकता है।
रोहित शर्मा जा रहे हैं पर्थ
रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे लेकिन खेल नहीं पाएंगे। वह पर्थ में टीम इंडिया के साथ शामिल होंगे। बुमराह इस दौरान टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। पर्थ टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर को शुरू होगा।

कप्तानी के लिए बुमराह का बड़ा बयान
बुमराह ने कप्तानी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में मैं था, उस समय कप्तानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने बताया कि पर्थ टेस्ट में रोहित की अनुपस्थिति में कप्तानी मुझे करनी है।
अश्विन पर्थ टेस्ट में खेल सकते हैं
रविचंद्रन अश्विन पर्थ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेल सकते हैं। वह एकमात्र स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किये जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह पर्थ में अपना डेब्यू करेंगे। अब तक वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बार भी पर्थ में टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।
पर्थ टेस्ट की सेशन टाइमिंग
पर्थ टेस्ट मैच का टॉस सुबह 7 बजकर 20 मिनट कर हो जाएगा। इसके बाद तीन सेशन का खेल होगा। पहला सेशन 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। इसके बाद दूसरा सेशन 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। तीसरा और अंतिम सेशन 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।
महिला हॉकी टीम का धमाका
भारतीय महिला टीम ने बिहार के राजगीर ने धमाल मचा दिया। टीम इंडिया की प्लेयर्स ने वहां बड़ा धमाका करते हुए एशियाई महिला हॉकी चैम्पियनशिप में तीसरा खिताब हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में चीन को 1-0 से पराजित कर दिया।
शमी ने लगाई मांजरेकर को लताड़
संजय मांजरेकर ने आईपीएल में मोहम्मद शमी को मिलने वाली रकम को लेकर कुछ बयान दिया और शमी उनके ऊपर भड़क गए। शमी ने संजय मांजरेकर को नसीहत देते हुए कहा कि थोड़ा ज्ञान बचाकर भी रख लिया करो। लोगों को शमी ने कहा कि किसी को अपना भविष्य जानना है, तो बाबा जी से सम्पर्क जरुर करें।
आर्चर की आईपीएल नीलामी में एंट्री
इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल नीलामी में शामिल हो गए हैं। उनको खेलने के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एनओसी जारी कर दी गई है। अब उनके ऊपर बोली लगाई जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications