खेल जगत में पसरा मातम, 25 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का निधन, अचानक कैसे हुई मौत?
Jayden Adams: फीफा वर्ल्ड कप का उत्साह इस समय पूरी दुनिया पर है। फैंस इस इंतजार में है कि इस बार कौन टाइटल अपने नाम करेगा। 48 टीमों के इस इवेंट में लगभग टीमें बाहर हो गई हैं और इवेंट अब अंतिम चरण की तरफ है। इस बीच एक ऐसी दुखद खबर आई है, जिसने हर किसी को हैरान किया है। 25 साल के खिलाड़ी का निधन हो गया है।
मैदान पर चमकने वाले दक्षिण अफ्रीका स्टार जेडन एडम्स का इस दुनिया को छोड़कर चले गए। किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह वर्ल्ड कप इस खिलाड़ी के जीवन का अंतिम इवेंट होने वाला है। जेडन के निधन से पूरा खेल जगत हैरान और परेशान है। पूरी दुनिया को इस खिलाड़ी के निधन से गहरा सदमा लगा है।

शनिवार सुबह एडम्स केपटाउन में मृत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार सुबह 11 बजे उनको जानकारी मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फ़िलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी कि आखिर इस खिलाड़ी की मौत कैसे हुई।
एडम्स ने वर्ल्ड कप जरूर खेला था लेकिन सीने में दर्द दफन करके वह मैदान पर उतरे थे। वर्ल्ड कप के दौरान ही एडम्स की दादी का निधन हो गया था। इस दुःख के बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा और अपने देश को प्राथमिकता दी। दिल में दर्द और दिमाग में तनाव के बावजूद वह देश के लिए खेलते चले गए।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अंतिम 32 तक का सफर तय किया। एडम्स ने चेकिया और मैक्सिको के खिलाफ मैचों में अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। इवेंट से बाहर होने के बाद स्वदेश जाकर वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए और अपने पीछे एक बेटी छोड़कर चले गए। फैंस के लिए यह बेहद दर्द भरी खबर है क्योंकि अब वे इस युवा खिलाड़ी को खेलते हुए कभी नहीं देख पाएंगे। एडम्स सिर्फ अब यादों में रहेंगे और उनके फोटो या वीडियो ही देखने को मिलेगे।


Click it and Unblock the Notifications
