Paris Olympics: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मचाया तहलका, जानें इंडोनेशियाई जोड़ी को कैसे हराया
Paris Olympics: बैडमिंटन में दुनिया की पांचवें नम्बर की जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दूसरी जीत दर्ज करते हुए बड़ा धमाका किया है। दोनों ने इंडोनेशिया की चुनौती को पार करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह हासिल कर ली।
सात्विक और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली है। इंडोनेशिया के अर्दियांतो और अल्फियान की जोड़ी को 21-13 और 21-13 के अंतर से पराजित करते हुए भारतीय जोड़ी ने तहलका मचा दिया और उनको अब शायद क्वार्टर फाइनल में आसान ड्रॉ मिलने की उम्मीद है।

इंडोनेशिया की जोड़ी इस मुकाबले में 40 मिनट तक भी नहीं टिक पाईं और भारतीय जोड़ी के तूफानी धमाके का जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों की जोड़ियाँ पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी बना चुकी हैं। टीम इंडिया ने टॉप स्थान हासिल किया है।
उधर महिला डबल्स में निराशा हाथ लगी है। अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी को पराजय का सामना करते हुए बाहर होना पड़ा है। दोनों को ऑस्ट्रेलिया की सेत्याना और एंजेला की जोड़ी के सामने पराजय मिली। सीधे सेटों में 15-21 और 10-21 से हारकर दोनों बाहर हो गईं। भारतीय जोड़ी को लगातार तीसरे मैच में हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications