भारतीय किसान के बेटे ने मेडल जीत पेरिस में लहराया परचम, भावुक पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
Paris Olympics 2024, Sarabjot Singh News: भारतीय निशानेबाजी टीम ने एक बार फिर पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना दमखम दिखाया है। मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजीत सिंह के साथ ब्रॉन्ड मेडल जीता।
सरबजोत सिंह का पहला ओलंपिक मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह उपलब्धि खेलों में भारत का दूसरा मेडल है। मनु भाकर अब ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। जबकि उनके साथी सरबजोत सिंह का यह पहला ओलंपिक मेडल है।

पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
सरबजोत सिंह के पिता जीतेंद्र सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनु भाकर और मेरे बेटे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम बहुत खुश हैं, सबसे पहले मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा। इस जीत का हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।
पिता ने दिया हमेशा साथ
छोटे से गांव से आने के बावजूद सरबजोत के माता-पिता ने उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दिलाई है। सरबजोत के पिता किसान हैं, लेकिन उन्होंने सरबजोत को कोच अभिषेक राणा के मार्गदर्शन में अंबाला कैंट में एआर शूटिंग अकादमी में पेशेवर कोचिंग के लिए दिल्ली भेजा। सरबजोत ने शूटिंग प्रतियोगिताओं में लगातार अपना कौशल दिखाया है। उन्होंने 2019 में ISSF जूनियर विश्व कप में दो रजत और एक स्वर्ण जीतकर पहली बार अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की।
सरबजोत से आने वाले समय में होगी काफी उम्मीदें
सरबजोत ने 2023 में भोपाल और बाकू में आयोजित विश्व कप सहित विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण और रजत पदक जीता। उनका लगातार प्रदर्शन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उनकी महारत को दर्शाता है। उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, सरबजोत सिंह में भविष्य की प्रतियोगिताओं में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने की अपार संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications