Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: वो काली रात और फिर छा गया सन्नाटा! तलाक की दहलीज से कैसे लौटा Saina Nehwal का प्यार?

Saina Nehwal Love story: भारतीय बैडमिंटन की 'गोल्डन गर्ल' साइना नेहवाल ने जब से खेल को अलविदा कहने का ऐलान किया है, सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी ही चर्चा है। घुटनों की गंभीर चोट और गठिया (Arthritis) के कारण साइना ने भारी मन से संन्यास (Retirement) की पुष्टि की है। लेकिन इस संन्यास के बीच, साइना की वो प्रेम कहानी एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड में है, जो पिछले साल टूटने की कगार पर पहुंच गई थी।

साइना और पारुपल्ली कश्यप की कहानी साल 2005 में हैदराबाद के एक बैडमिंटन ट्रेनिंग कैंप में शुरू हुई थी। तब साइना केवल 15 साल की थीं। दोनों पुलेला गोपीचंद की एकेडमी में एक साथ पसीना बहाते थे। शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन धीरे-धीरे कोर्ट पर साथ बिताए गए वक्त ने इसे प्यार में बदल दिया।

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Photo

कश्यप हमेशा साइना के लिए एक मार्गदर्शक की तरह रहे और सायना ने भी अपने करियर के सबसे बड़े मुकाबलों में कश्यप की सलाह को सबसे ऊपर रखा।

Saina Nehwal Love story: 10 साल तक चला सीक्रेट अफेयर

करीब एक दशक तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा। खेल जगत में उनके अफेयर के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन दोनों ने कभी इसे कबूल नहीं किया। आखिरकार 14 दिसंबर 2018 को इस जोड़ी ने सस्पेंस खत्म किया। मीडिया से बचने के लिए उन्होंने तय तारीख से दो दिन पहले ही एक निजी समारोह में शादी कर ली। सायना ने अपनी शादी को जिंदगी का 'सबसे बेहतरीन मैच' बताया था।

Saina Nehwal with Parupalli Kashyap

Saina Nehwal Love story: जब आई वो काली रात

शादी के 7 साल बाद, 13 जुलाई 2025 (रविवार) की रात साइना नेहवाल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया। साइना ने कश्यप से सेपरेशन (अलग होने) का ऐलान करते हुए लिखा था, 'जिंदगी हमें अलग दिशाओं में ले जा रही है। हम शांति और हीलिंग का विकल्प चुन रहे हैं।'

खबरें थीं कि रिटायरमेंट के करीब आने पर जब दोनों ने घर में ज्यादा वक्त बिताया, तो उनके बीच वैचारिक मतभेद बढ़ गए। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों ने इस 'पावर कपल' को अलग होने पर मजबूर कर दिया।

Saina Nehwal with Parupalli Kashyap

Saina Nehwal Love Story: 17 दिन बाद हुआ 'चमत्कार'

लेकिन साइना और कश्यप की कहानी में एक ऐसा 'यू-टर्न' आया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अलग होने की घोषणा के मात्र 17 दिन बाद (2 अगस्त 2025) सायना ने फिर से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी।

साइना ने कश्यप के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा- 'हम फिर से कोशिश कर रहे हैं। कभी-कभी दूरी आपको एक-दूसरे की मौजूदगी की अहमियत सिखाती है।' इस छोटे से अंतराल ने दोनों को अहसास कराया कि वे एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। उन्होंने अपने मतभेदों को भुलाकर रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया।

Saina Nehwal with Parupalli Kashyap

Saina Nehwal Love story: संन्यास और नई पारी की शुरुआत

अब, जब साइना ने आधिकारिक तौर पर बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है, तो उनकी कहानी किसी ट्रेजेडी नहीं बल्कि एक 'इंस्पिरेशनल' फिल्म जैसी लगती है। एक ऐसी खिलाड़ी जिसने कोर्ट पर दुनिया को हराया, इंजरी से लड़ी और अपनी निजी जिंदगी के 'फाइनल मैच' को भी टूटने से बचा लिया।

साइना ने संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके घुटने अब और बोझ नहीं उठा सकते, लेकिन फैंस खुश हैं कि कोर्ट की इस चैंपियन के पास अब अपनी नई पारी (Second Inning) बिताने के लिए वही पुराना हमसफर कश्यप साथ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+