Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20 दिन पहले हुआ तलाक, अब फिर से एक हुए साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप! सोशल मीडिया पर की घोषणा

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap: भारतीय बैडमिंटन के दो बड़े नाम साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप कुछ दिनों पहले एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी से पहले लम्बे समय तक साइना और कश्यप डेट भी करते रहे थे। 14 जुलाई को साइना ने तलाक की घोषणा की थी।

फैन्स को इससे घर धक्का लगा था क्योंकि साइना भी भारतीय खेल जगत में बड़ा नाम है। इससे पहले सानिया का तलाक हुआ था। ऐसे में खेल प्रेमियों को साइना का तलाक अच्छा नहीं लगा था। उस घटना के 20 दिन बाद ही अब कुछ अलग देखने को मिला है।

saina nehwal

सोशल मीडिया पर दोनों फिर से एक साथ नज़र आए हैं। इन्स्टाग्राम पर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने एक फोटो भी शेयर की है और फिर से एक होने का प्रयास करने की बात कही है। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाए और साथ आ गए।

Saina Nehwal की फोटो में मजेदार कैप्शन

साइना और पारुपल्ली कश्यप की इस फोटो में कैप्शन दूरियों से को लेकर लिखा गया है। इसमें लिखा गया कि कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी की कीमत सिखा देती है, और हम फिर से कोशिश कर रहे हैं। साइना और पारुपल्ली दोनों खुश दिख रहे हैं और झील या नदी के किनारे का फोटो लगाया है, पीछे पहाड़ भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिर से एक होने का प्रयास कर रहे हैं। तलाक के बाद दोनों को कुछ खोने का एहसास हुआ है।

Saina Nehwal और कश्यप को लेकर फैन्स ने क्या कहा

इस फोटो के बाद फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आपने तलाक को मजाक बना दिया है। इस बीच बहुत फैन्स खुश हो गए और दुआएं भी देने लगे। उनके अनुसार जुदा होने से बेहतर हमेशा एक होना है। साइना के चाहने वालों ने यह बेस्ट निर्णय बताया है। फ़िलहाल दोनों एक-दूसरे के करीब आकर फिर से रिश्ता मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। देखना होगा कि पूरी तरह से कब तक एक हो पाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+