Saina Nehwal: 'कंगना खूबसूरत हैं लेकिन मैं परफेक्ट', आखिर क्यों शटलर क्वीन ने क्यों कहा ऐसा?
Kangana Ranaut of sports: भारत की शटलर क्वीन साइना नेहवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से चर्चा में हैं, वजह है उनके दो बयान जो कि उन्होंने हाल ही में दिए थे और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं, जिन्हें अब खुद साइना ने ही करारा जवाब दिया है।
दरअसल हाल ही में साइना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें 2021 से पहले नहीं पता था कि जेवलिन थ्रो भी एक ओलंपिक का खेल है।'

उन्होंने कहा कि 'जब नीरज चोपड़ा ने सोना जीता, तब मुझे इस बारे में पता चला था। देश के बहुत सारे लोग बैडमिंटन के बारे में भी नहीं जानते होंगे, क्या इसके नियम है, मैनें भी जब तक ऑल इंग्लैंड ओपन नहीं खेला था, तब तक मुझे प्रकाश सर के बारे में ज्यादा कुछ मालूम ही नहीं था।'
साइना को 'स्पोर्ट्स की कंगना रनौत'तक कह डाला
'इसका मतलब ये नहीं कि आप दूसरे खेल के बारे में जानना नहीं चाहते हैं बल्कि कभी-कभी आप अपनी चीजों में इतना व्यस्त होते हैं कि अगले के बारे में जानने के लिए आपके पास वक्त ही नहीं होता है।'साइना के इस बयान पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, कुछ लोगों ने तो साइना को 'स्पोर्ट्स की कंगना रनौत' तक कह डाला।
'तारीफ के लिए धन्यवाद.. कंगना खूबसूरत हैं... '
जिन्हें अब साइना ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'तारीफ के लिए धन्यवाद.. कंगना खूबसूरत हैं... लेकिन मुझे अपने खेल में परफेक्ट होना है और मैंने गर्व के साथ अपने देश के लिए बैडमिंटन में विश्व नंबर 1 और ओलंपिक पदक हासिल किया... मैं फिर से कहूंगीं कि घर पर बैठकर कमेंट करना आसान है और खेल खेलना मुश्किल है। नीरज हमारे सुपरस्टार हैं और उन्होंने इस खेल को भारत में इतना लोकप्रिय बनाया है।'
विनेश ओलंपिक में बढ़े वजन की वजह से डिसक्वालीफाई हुई
साइना के इस जवाब को उनके फैंस का समर्थन मिल रहा है लेकिन उनका विरोध करने वाले लगातार उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। आपको बता दें कुछ लोग साइना से इस बात पर भी नाराज हैं क्योंकि उन्होंने विनेश फोगाट का साथ ना देते हुए उनके खेल पर ही सवाल खड़े किए थे। मालूम हो कि रेसलर विनेश ओलंपिक में बढ़े वजन की वजह से फाइनल में डिसक्वालीफाई हो गई।
विनेश का अपनी गलती मान लेनी चाहिए: साइना नेहवाल
जिसके बाद देश के कई खिलाड़ियों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई तो वहीं साइना ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि विनेश का अपनी गलती मान लेनी चाहिए, विनेश कोई अपना पहला ओलंपिक नहीं खेल रही थीं, ये उनका तीसरा ओलंपिक था इसलिए एक एथलीट होने के नाते उन्हें नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, अगर उनकी तरफ से कुछ गलत हुआ है तो उन्हें अपनी गलती माननी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications