दिवाली के दिन प्रो कबड्डी लीग में पसरा मातम, 19 वर्षीय खिलाड़ी सहित 2 का निधन, क्या है मौत की वजह?
PKL: जब पूरे देश में दीपावली मनाई जा रही थे,इ उस समय प्रो कबड्डी लीग में दुखद समय चल रहा था। प्रो कबड्डी लीग में एक ही दिन में दो अहम सदस्यों का निधन हो गया, इसने फैन्स को अंदर तक झकझोर दिया।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के दो युवा सितारों की असमय मृत्यु ने खेल जगत को गहरे शोक में डुबो दिया है। यू मुंबा की युवा टीम के खिलाड़ी ए. बालभारती और जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा का निधन 20 अक्टूबर को गया।

ए. बालभारती- यू मुंबा युवा टीम के खिलाड़ी
19 वर्षीय ए. बालभारती का जन्म पुदुच्चेरी में 30 अक्टूबर 2005 को हुआ था। उन्होंने कम उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया और वर्तमान में शारीरिक शिक्षा और खेलों में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने यू मुंबा की युवा टीम 'युवा मुंबा' के लिए 33 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 55 अंक अर्जित किए थे। उनकी आकांक्षा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की थी। उनकी असमय मृत्यु ने कबड्डी समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है।
वेदांत देवाडिगा- जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक
22 वर्षीय वेदांत देवाडिगा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे और प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन सत्र से ही जयपुर पिंक पैंथर्स से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से टीम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन कबड्डी समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इन दोनों की असमय मृत्यु ने कबड्डी समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है। दोनों टीमों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स को भी इस खबर ने काफी ज्यादा परेशान किया है।
क्या है दोनों की मौत का कारण
वनइंडिया ने प्रो कबड्डी लीग से जुड़े लोगों से इस दुखद घटना का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन फ़िलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों टीमों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है लेकिन वजह के बारे में कुछ नहीं लिखा।












Click it and Unblock the Notifications