दिल्ली पुलिस की प्रेग्नेंट कांस्टेबल ने कर दिखाया कमाल, 7 महीने के बेबी बंप के साथ उठाया 145 किलो, जीता मेडल

आंध्र प्रदेश में ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025-26 से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे जानने के बाद हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया।

31 वर्षीय सोनिका यादव इस प्रतियोगिता के दौरान सात महीने की गर्भवती थीं, उन्होंनेने अपनी हिम्मत और जुनून से सबका दिल जीत लिया। सोनिका ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए कुल 145 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।

sonika yadav

उनके इस प्रदर्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया, क्योंकि किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि सात महीने की गर्भवती एथलीट इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। जैसे ही यह बात सामने आई कि सोनिका प्रेग्नेंट हैं, तो हर कोई सन्न रह गया।

इसके बाद अगले ही पल दर्शक खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करने लगे। सोनिका की बहादुरी और जज्बे ने वहां मौजूद हर शख्स को प्रेरित किया। सोनिका का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चारों तरफ वायरल हो रहा है और उनकी काफी चर्चा देखने को मिल रही हैं।

शुरुआत में तो ढीले कपड़ों के कारण सोनिका के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था लेकिन बाद में जब मदद के लिए उनके पति आगे आए, तो प्रेग्नेंट होने का पता चला। इस पर दर्शकों ने तालियां बजाते हुए सोनिका का हौसला बढ़ाने का काम किया और उन्होंने भी पूरी ताकत लगातार वजन उठा लिया। इसके बाद हर किसी ने उनको बधाई दी। अब सोनिका की तारीफ होने के अलावा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सोनिका यादव ने यह साबित किया कि इरादा मजबूत हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ खेल जगत के लिए, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+