PM मोदी को पसंद आया दोहा में नीरज चोपड़ा का कमाल, डायमंड लीग खिताब जीतने पर की गोल्डन बॉय की प्रशंसा

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने नए सीजन का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहले ही प्रयास में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंकते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।

PM Modi praises Neeraj Chopra

Diamond League 2023: डायमंड लीग चैंपियन के रूप में पहली बार प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पहुंचे स्टार ओलिंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। भारत के गोल्डन बॉय ने शानदार प्रदर्शन के साथ डायमंड लीग खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग प्रतियोगता के पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर के साथ अपना चौथा बेस्ट थ्रो किया। इस उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा की प्रशंसा की है।

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को प्रथम स्थान के लिए दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को प्रथम स्थान के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने ट्वीट कर लिखा 'साल का पहला इवेंट और पहला स्थान!' 88.67 मीटर की विश्व लीड थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चमके। उन्हें बधाई! आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

अनुराग ठाकुर ने भी की नीरज चोपड़ा की सराहना
इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग 2023 जीतने पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा की सराहना की है। अनुराग ठाकुर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'नीरज चोपड़ा जीत गए! 88.67 मीटर के जोरदार थ्रो के साथ, उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाया। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज!'

नीरज पिछले साल फिटनेस की कमी के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि, ये अलग बात है कि इस लीग में न होने के बाद भी उनका जलवा कायम रहा, क्योंकि पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद वह पहले भारतीय डायमंड लीग चैंपियन बने। नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद बिना समय गंवाए दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

नीरज के पहले ही प्रयास से ऐसा लगा जैसे उन्होंने अपना फॉर्म वहीं से उठाया जहां उन्होंने छोड़ा था। चोपड़ा का पहला थ्रो 88.67 था, जो नए सीजन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका था। उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था, लेकिन उन्होंने फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश की। उनके थ्रो के बाद साफ दिख रहा था कि चोपड़ा अच्छी शुरुआत करने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं। वह पहले प्रयास के बाद चार्ट में सबसे आगे चल रहे थे।

चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 86.04 मीटर, तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर, पांचवें प्रयास में 84.37 और छठवें प्रयास में 86.52 मीटर दूर भाला फेंका। अंत में नीरज ने अपने पहले प्रयास में तय की गई दूरी से जीत हासिल की। हालांकि, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 90 मीटर के निशान को पार करने से चूक गए। इस प्रतियोगिता में चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Recommended Video

    Neeraj Chopra के Gold Medal पर Anurag Thakur ने कहा- सच्चे चैंपियन ने फिर जिताया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+