चेस ओलंपियाड में गोल्ड जीतने वाली टीम से मिले पीएम मोदी, वीडियो आया सामने

हाल ही में भारत ने चेस ओलंपियाड में धमाका करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। 45वें शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की टीम ने इतिहास रचा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम से मुलाक़ात की है। पीएम ने पुरुष टीम के साथ महिला टीम से भी बात की।

एएनआई के अनुसार पीएम मोदी ने कहा "मुझे लगता है कि एक देश हर क्षेत्र में अपनी महारत और विशेषज्ञता के कारण समृद्ध होता है, और यही एक देश को महान बनाता है। हमारे अंदर कुछ नया, कुछ और करने की भूख होनी चाहिए।"

pm modi

शतरंज में AI के इस्तेमाल को लेकर पीएम ने सवाल किया। इस पर ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि AI के साथ शतरंज का विकास हुआ है, नई प्रौद्योगिकियां आई हैं और कंप्यूटर शतरंज में नए विचार दिखा रहे हैं। दर्शकों को लेकर विदित गुजराती ने अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि दर्शक हमारे लिए उत्साही होते हैं। सभी प्लेयर्स ने पीएम मोदी के साथ मुलाक़ात करते हुए फोटो भी खिंचाये। पीएम से मिलकर खिलाड़ी खुश नजर आ रहे थे। हर खिलाड़ी से पीएम मोदी ने एक-एक कर बात की।

गौरतलब है कि बुडापेस्ट में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया। 97 साल बाद भारत ने ओपन सेक्शन का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत की जीत रूस के खिलाड़ी पर आई। अंत में डी गुकेश ने जीत दर्ज कर भारत का मेडल पक्का कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+